Breaking
मंदिर में पुलिस के सामने दंडवत हुए सपा MLA, सड़क पर उतरने की दी चेतावनी मुझे ही क्यों निशाना बनाया जाता है…तेजस्वी के हमले के बाद छलका पप्पू यादव का दर्द UP Board 10th,12th Result 2024: जानें कितने नंबर मिलने पर होंगे पास चंद्रयान के बाद अब अगली सरकार में देशवासी गगनयान की सफलता भी देखेंगे… परभनी में बोले PM मोदी बिहार: सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, बाइक से शादी में शामिल होने जा रहे थे यूं नहीं कोई मदद करता… इजराइल और ईरान का साथ देने वाले देशों को बदले में क्या मिल रहा? INDIA गठबंधन जल्द जारी करेगा साझा घोषणा पत्र, होंगे ये 7 बड़े वादे हिमाचल में कांग्रेस को झटका, प्रभारी सचिव तजिंदर सिंह BJP में हो सकते हैं शामिल मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एलॉन मस्क को यूक्रेन आने का दिया निमंत्रण

यक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने स्पेस एक्स और टेस्ला के प्रमुख एलॉन मस्क से वीडियो कॉल पर बात की है और उन्हें रूस के साथ युद्ध खत्म होने के बाद उनके देश में आने के लिए आमंत्रित किया है। एलॉन मस्क ने यूक्रेन के लोगों के साथ अपनी सहानुभूति को जाहिर किया था, क्योंकि वे लोग मानवीय संकट से गुजर रहे हैं। उनकी एयरोस्पेस कंपनी स्पेस एक्स ने युद्ध में फंसे यूक्रेन में अपनी सैटलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस स्टारलिंक को उपलब्ध कराया है। व्लोदिमीर जेलेंस्की ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अरबपति कारोबारी के साथ अपनी कॉल का एक वीडियो शेयर किया है।

उन्होंने इसमें कहा कि अगर आपके पास युद्ध के बाद यूक्रेन आने का समय है, तो आपका बहुत स्वागत है। मस्क ने इसका जवाब देते हुए कहा कि वे यूक्रेन आने का इंतजार करेंगे, एक बार जब चीजें ठीक हो जाती हैं। एक अलग ट्वीट में, जेलेंस्की ने मस्क को उनके देश को समर्थन देने के लिए धन्यवाद किया था। उन्होंने कहा था कि मस्क ने रूस के साथ युद्ध के बीच अपने शब्दों और कामों के साथ उनके देश को सपोर्ट किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा था कि एलम मस्क से बात हुई है।

उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते उन्हें बर्बाद हो चुके शहरों के लिए स्टारलिंक सिस्टम का दूसरा बेड़ा मिलेगा। उन्होंने ट्वीट में कहा था कि उन्होंने संभव स्पेस प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा की है। लेकिन वे इसके बारे में युद्ध के बाद बात करेंगे। एलॉन मस्क ने शनिवार को यूक्रेन के लोगों के लिए एकजुटता का संदेश ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि मजबूत रहिए यूक्रेन। इसके साथ उन्होंने ट्वीट में कहा था कि इसके साथ रूस के महान लोगों को मेरी सहानुभूतियां, जो इसे नहीं चाहते हैं। यूक्रेन पर रूस के युद्ध छेड़ने से बहुत लोगों की मौत हुई है और इससे महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे सड़कों और ब्रिजों को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

मंदिर में पुलिस के सामने दंडवत हुए सपा MLA, सड़क पर उतरने की दी चेतावनी     |     मुझे ही क्यों निशाना बनाया जाता है…तेजस्वी के हमले के बाद छलका पप्पू यादव का दर्द     |     UP Board 10th,12th Result 2024: जानें कितने नंबर मिलने पर होंगे पास     |     चंद्रयान के बाद अब अगली सरकार में देशवासी गगनयान की सफलता भी देखेंगे… परभनी में बोले PM मोदी     |     बिहार: सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, बाइक से शादी में शामिल होने जा रहे थे     |     यूं नहीं कोई मदद करता… इजराइल और ईरान का साथ देने वाले देशों को बदले में क्या मिल रहा?     |     INDIA गठबंधन जल्द जारी करेगा साझा घोषणा पत्र, होंगे ये 7 बड़े वादे     |     हिमाचल में कांग्रेस को झटका, प्रभारी सचिव तजिंदर सिंह BJP में हो सकते हैं शामिल     |     मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान     |     नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें