ब्रेकिंग
Indore Honor Killing: प्रेमी से मिलने जा रही बहन को भाई ने उतारा मौत के घाट, मां के साथ मिलकर रची सा... OHE तार पर चढ़ा सांप और हुआ जोरदार धमाका, बाल-बाल बची पूर्णिया स्पेशल ट्रेन Bihar Land Mafia: पटना में 37 करोड़ की जमीन पर कब्जे का खेल, STF ने 18 कुख्यात अपराधियों को दबोचा CM Yogi in Pratapgarh: सीएम योगी का विपक्ष पर प्रहार, वक्फ की लूट पर सपा-कांग्रेस चुप क्यों? UP Election 2027: कानपुर में सपा का ब्राह्मण सम्मेलन, 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग' नारे से मची हलचल Damoh SI Viral Reel: 'खुद की समस्या सुलझ नहीं रही...', वर्दी में रील बनाकर फंसी महिला SI, जांच शुरू Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने की संम्भावना

सीएम की पीएम से मुलाकात नरोत्तम का भरे मंच पर कुर्ता खींचने से सियासी घमासान तेज

भोपाल के जंबूरी मैदान पर हुए वन समिति सम्मेलन के दौरान  कुर्ता खींचतान का वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस सरकार में आपसी घमासान के चटकारे भर रही है। जबकि भाजपा में दबे मुँह बड़ी बातें हो रही है। इसी बीच पीएम का सीएम को बुलावा भी राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का विषय बना हुआ है।

शुक्रवार को तेंदूपत्ता संग्राहकों के सम्मेलन में जैसे ही CM शिवराज सिंह चौहान का उद्बोधन के लिए नाम पुकारा गया तो वे खड़े हुए। जैसे ही माइक तरफ बढ़े तो उनके सम्मान में सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया सहित एक अन्य मंत्री भी खड़े हुए और ताली बजाकर स्वागत करने लगे। यह देख भदौरिया के बगल में बैठे प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पीछे से भदौरिया का कुर्ता खींचा और इशारा करके वापस बैठने के लिए कहा। भदौरिया तुरंत वापस बैठ गए। दरअसल, मंच पर देश के गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनके अलावा कई केंद्रीय मंत्री और राज्य सरकार के मंत्री भी मौजूद थे। शिवराज के खड़े होने पर अरविंद भदौरिया और एक अन्य मंत्री ही अचानक उठ खड़े हुए। ऐसे में सवाल उठता रहा है कि मंच का कोई प्रोटोकॉल तय हुआ था या शिवराज कैबिनेट की सियासी खींचतान ही है? नरोत्तम मिश्रा सरकार में शिवराज के बाद नंबर 2 के नेता माने जाते हैं। जबकि सियासी गलियारों में नरोत्तम मिश्रा को सीएम बनाए जाने की चर्चा जोरों पर है। ऐसे में सीएम शिवराज सिंह चौहान की आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात होनी है। सीएम शिवराज सुबह 8:30 बजे भोपाल से रवाना होकर 9:40 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। सुबह 11:30 बजे पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात होगी। इसके बाद सीएम दोपहर 2:45 बजे भोपाल पहुचेंगे। दिल्ली रहने के दौरान सीएम कुछ अन्य बड़े नेताओं और मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं, हांलाकि उनका मुख्य प्रोग्राम पीएम से मिलने का ही है।

Related Articles

Back to top button