ब्रेकिंग
*मुख्यमंत्री की ओर से गुरदासपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का तूफानी दौरा* ऑपरेशन महादेव ने संतुष्टि को आत्मविश्वास में बदला… जवानों को सम्मानित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने... दिल्ली से लेकर केरल तक बरसेंगे मेघ, पहाड़ों पर बारिश से तबाही… जानें UP-बिहार का हाल महाराष्ट्र: विरार में बड़ा हादसा, चार मंजिला रिहायशी इमारत का एक हिस्सा ढहा, 2 की मौत, कई घायल गाजियाबाद: GDA फ्लैट की छत गिरी, सो रहा परिवार मलबे में दबा, 5 जख्मी ‘बॉयफ्रेंड नहीं आया तो कूद जाऊंगी…’, बिजली के टॉवर पर 100 फीट ऊपर तक जा चढ़ी लड़की, फिर देने लगी धमक... No Helmet No Fuel! UP में अब सिर्फ हेलमेट लगाने वालों को ही मिलेगा पेट्रोल 5वीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल में की आत्मदाह की कोशिश, बाथरूम में गई और खुद पर छिड़का कैरोसिन, फिर ल... दीवाली-छठ के मौके पर टिकट की टेंशन नहीं, बिहार सरकार चलाएगी बसें… दिल्ली-हरियाणा और UP से यात्रा होग... 55 साल की महिला ने 17वीं संतान को दिया जन्म, 5 बच्चों की हो चुकी हैं शादियां, डॉक्टर बोले- नसबंदी के...
देश

कई घंटों चली बैठक, हरियाणा को जल्द मिल सकता हैं नया प्रदेश अध्यक्ष 

नई दिल्ली । कांग्रेस में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की चर्चा के बीच हरियाणा कांग्रेस में एक अहम बदलाव हो सकता। उम्मीद हैं कि जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति हो सकती है। हरियाणा नेताओं ने नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस के वॉर रूम कहलाने वाले 15 जीआरजी ( गुरुद्वारा रकाबगंज रोड) में कई घण्टे की बैठक की। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, अंबिका सोनी और एंटनी शामिल।
दरअसल बैठक से पहले प्रदेश अध्यक्ष के लिए हुड्डा गुट की ओर से हाईकमान के समक्ष कुछ नाम सुझाए गए थे। इनमें राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा और पूर्व विधायक उदयभान के नाम शामिल हैं। अब कहा जा रहा है कि हाईकमान की ओर से चार बार विधायक रहे उदयभान के नाम पर सहमति बनाने को कहा गया है। उदयभान अनुसूचित जाति के हैं।
जिसके बाद से उम्मीद हैं, कि हरियाणा में कांग्रेस का नया अध्यक्ष अनुसूचित जाति का होगा। उदयभान, हुड्डा के काफी नजदीकी माने जाते हैं। पहले उनका पलवल के विधायक और पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल से राजनीतिक मतभेद रहता था, मगर अब बताया जा रहा है कि हुड्डा को उदयभान का नाम दलाल ने ही सुझाया है। करण सिंह दलाल पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समधी हैं।
प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर हुड्डा गुट में काफी उत्साह बना हुआ है। हालांकि शनिवार को वॉल्यूम में हुई बैठक के बाद हुड्डा ने इस संबंध में कोई बयान नहीं दिया। सूत्रों के अनुसार भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस विधायक दल के नेता और नेता प्रतिपक्ष रहेंगे। माना जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस में लंबे समय से हुड्डा और कुमारी शैलजा गुट में लंबे समय से खींचतान चल रही है।

Related Articles

Back to top button