ब्रेकिंग
Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन... Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भाग... Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी 'श्यामू' को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ... CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती ... Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे... Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मे... Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके प... Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भा... Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया ... Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में...
मनोरंजन

रेसलर बनना चाहते थे वरुण धवन

 मुंबई। आइए जानते हैं वरुण धवन के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें: करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ (Student Of The Year) से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले वरुण धवन ने डायरेक्शन की फील्ड में भी हाथ आजमाया है। बहुत कम लोगों को मालूम है कि वरुण ने फिल्म ‘माय नेम इज खान’ (My Name Is Khan) में करण जौहर को असिस्ट किया था। फिल्म की बारीकियां समझने के बाद उन्होंने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा।

हालांकि एक इंटरव्यू में वरुण ने खुद खुलासा किया था कि वो बचपन में रेसलर बनना चाहते थे। आपको बता दें कि वरुण धवन, मशहूर फिल्म डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे हैं। एक्टर के फिल्मी करियर की बात करें तो अपने डेब्यू मूवी से ही उन्होंने एक खास पहचान बनाई। उसके बाद वो ‘मैं तेरा हीरो’, अक्टूबर, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, बदलापुर, जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं।

वरुण धवन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपनी चाइल्डहुड फ्रेंड नताशा के साथ शादी रचाई। काफी सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद स्टार कपल ने उम्र भर साथ निभाने का फैसला किया।जानकारी के लिए बता दें कि नताशा पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं और फिल्मी दुनिया से बहुत दूर हैं।

Related Articles

Back to top button