ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

वाराणसी: गंगा में प्रवाहित हुईं अरुण जेटली की अस्थियां, बेटे रोहन ने निभाई रस्में

वाराणसीः पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की अस्थियां रविवार को वाराणसी की पवित्र गंगा नदी में प्रवाहित की गईं। बीजेपी काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि दिवंगत नेता के पुत्र रोहन जेटली एवं अन्य रिश्तेदारों ने मणिकर्णिका घाट पर वैदिक विधि-विधान पूरा करने के बाद अस्थियों को गंगा की लहरों के बीच प्रवाहित किया।

इससे पहले पार्टी के नीची बाग स्थित नगर कार्यालय में स्वर्गीय जेटली के अस्थि कलश पर बीजेपी नेताओं के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासियों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा को याद किया। इस अवसर पर भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद करीब माने जाने वाले पूर्व वित्त केंद्रीय मंत्री जेटली का निधन 24 अगस्त को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में हो गया था। वह 66 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार 25 अगस्त को दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button