ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
मनोरंजन

सलमान संग बिग बॉस 13 में नजर आएंगी राखी सावंत, Chappan Churi सॉन्ग के साथ करेगी आगाज

कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत जो आए दिन अपने नए बयान के साथ-साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरों और वीडियो के कारण तहलका मचाती ही रहती हैं। एक बार फिर से अपने एक पोस्ट के कारण राखी सावंत सुर्खियों में आ गईं हैं। फिलहाल बता दें कि राखी अपने नए गाने छप्पन छुरी के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

इसी बीच राखी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है। इस पोस्ट के साथ ही राखी ने बताया है कि, वो बिग बॉस 13 में नजर आएंगी। राखी ने बताया कि वह बिग बॉस के ओपनिंग एक्ट में परफॉर्म करने जा रही हैं, बहुत जल्द रिहर्सल शुरू कर देंगी। राखी ने कहा कि कल्पना भी नहीं कर सकती, अब मेरे गाने को हिट होने से कोई नहीं रोक सकता है। राखी ने लिखा है, ‘वाओ मेरे फैन्स आप सभी के लिए एक गुड न्यूज है। थैंक्यू सलमान खान, एक गुड न्यूज मैं आपका बता रही हूं कि मैं मेरे छप्पन छुरी सॉन्ग पर बिग बॉस में ओपनिंग एक्ट कर रही हूं, इससे बढ़कर कोई न्यूज हो ही नहीं सकती है। थैंक्यू सलमान मुझे सपोर्ट करने के लिए, थैंक्यू बिग बॉस, थैंक्यू कलर्स टीवी

‘राखी ने आगे कहा, ‘सभी का बहुत शुक्रिया की मैं अपना छप्पन छुरी सॉन्ग सलमान खान के साथ परफॉर्म कर रही हूं। पिछले कितने सीजन में मैंने सलमान खान के साथ परफॉर्म किया है, मैंने आज ही मैसेज किया सलमान खान और कलर्स को वो इस बात से सहमत हैं’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button