ब्रेकिंग
Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन... Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भाग... Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी 'श्यामू' को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ... CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती ... Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे... Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मे... Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके प... Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भा... Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया ... Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में...
मध्यप्रदेश

उज्जैन में भस्मारती के बाद श्रद्धालुओं को मिलेगा चाय नाश्ता

उज्जैन । ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में अब भक्तों को सुबह नाश्ते में पोहा व चाय दी जाएगी। दो-तीन दिन में यह सुविधा शुरू हो जाएगी। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति बड़े गणेश मंदिर के समीप निश्शुल्क अन्नक्षेत्र संचालित करती है। महाकाल दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को सुबह 11 से रात नौ बजे तक लगातार निश्शुल्क भोजन प्रसादी वितरित की जाती है। समिति अब सुविधा का विस्तार करने जा रही है। इसके अंतर्गत सुबह छह से आठ बजे तक अन्न् क्षेत्र में नाश्ता भी कराया जाएगा। फिलहाल जो मैन्यू तैयार किया गया है, उसमें पोहा व चाय की व्यवस्था रहेगी। मंदिर प्रशासन के अनुसार यह व्यवस्था विशेष तौर पर भस्म आरती दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुरू की जा रही है, क्योंकि भस्म आरती दर्शन के लिए श्रद्धालु रात 11 बजे से दर्शन की कतार में लग जाते हैं।भस्म आरती संपन्न होने पर सुबह छह बजे मंदिर से बाहर निकलते हैं। मंदिर समिति की योजना है कि रात्रि जागरण के पश्चात श्रद्धालुओं को सुबह निश्शुल्क नाश्ता व चाय उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।

Related Articles

Back to top button