ब्रेकिंग
Dhurandhar 2 Teaser: 'चूना लगा दिया...' धुरंधर 2 का टीज़र देख भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर क्यों उठ रह... Balochistan News: बलूचिस्तान में क्यों बेबस हुई पाकिस्तानी सेना? रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद खोल... India-US Trade Deal: रूस से तेल की खरीद बंद करेगा भारत? ट्रंप के 'मेगा डील' ऐलान के बाद बदल जाएगी दु... Meta Data Privacy 2026: क्या फेसबुक-इंस्टाग्राम आपकी जासूसी कर रहे हैं? ऑफ-मेटा एक्टिविटी सेटिंग से ... Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा...
छत्तीसगढ़

कांग्रेस के आंतरिक सर्वे में विधायकों का प्रदर्शन कमजोर

रायपुर | छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस के विधायकों की परफार्मेंस रिपोर्ट पर दो टूक नसीहत दी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि रिपोर्ट कार्ड के आधार पर उन विधायकों को आत्मावलोकन करना होगा, जिनका परफार्मेंस बेहतर नहीं है। विधानसभा चुनाव में अभी वक्त है, ऐसे में वे बेहतर कार्यप्रणाली से अपनी स्थिति में सुधार कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ में दिसंबर-2023 में विधानसभा चुनाव होना है। डेढ़ साल पहले कांग्रेस के आंतरिक सर्वे में विधायकों के कमजोर प्रदर्शन ने सत्ता और संगठन की चिंता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 4 मई से प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करने वाले हैं। ऐसे में विधायकों को उनके क्षेत्रों में सीएम की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है। बता दें कि कांग्रेस ने विधायकों के प्रदर्शन, क्षेत्र में सक्रियता, कार्यकर्ताओं से मुलाकात, सत्ता और संगठन में तालमेल सहित अन्य मुद्दों को लेकर मार्च से पहले एक आंतरिक सर्वे कराया है, जिसमें अधिकांश विधायकों की स्थिति काफी चिंताजनक मिली है।

Related Articles

Back to top button