ब्रेकिंग
Gwalior Crime Report: ग्वालियर में दहलीज के भीतर 'लाडली' बेहाल; दहेज हत्या के मामले घटे, लेकिन घरेलू... Khargone News: खरगोन में वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट धंसी; वाहन गुजरते समय कांप रहा है ब्रिज, बड... Crime in Bhopal: राजधानी में खौफनाक वारदात! ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को चाकू से रे... AIIMS News: एम्स से मोहभंग! आखिर क्यों संस्थान छोड़ रहे हैं दिग्गज डॉक्टर्स? जानें इस्तीफे की 5 बड़ी... PM Modi in Bengaluru: "कांग्रेस सत्ता की भूखी है!" बेंगलुरु में पीएम मोदी का वार— कहा, मौका मिलते ही... Shocking Murder: मासूम भतीजे की कातिल निकली बड़ी मम्मी; जान से मारकर कचरे में छिपाया शव, पुलिस ने कि... Sultanpur Crime: पति गया था बेटे-बहू से मिलने, पीछे से बुजुर्ग पत्नी की बेरहमी से हत्या; सुल्तानपुर ... IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस हुए गेंदबाज! दिग्गज राशिद खान ने ऐसे किया शिकार, वीडि... Raja Shivaji Box Office Day 9: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने पकड़ी रफ्तार; दूसरे शनिवार को की जबर... Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर बड़ा आतंकी हमला; फिदायीन धमाके में 3 पुलिसकर्म...
मध्यप्रदेश

अस्‍पताल से तीन दिन की बच्‍ची चोरी: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गधों को गुलाब जामुन खिलाकर जताया विरोध, CMHO को हटाने की मांग

देवास जिला अस्पताल से चोरी हुई तीन दिन की नवजात बच्ची का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। बच्ची को गुम हुए 6 दिन बीत चुके हैं, लेकिन प्रशासन और पुलिस बच्ची को अभी तक नहीं खोज पाई है। वहीं विपक्ष भी इस मामले को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। बुधवार को युवक कांग्रेस ने गधों को गुलाब जामुन खिलाकर सीएमएचओ के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।

युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ ने कहा, हमने गधों को सीएमएचओ की तख्ती पहनाकर उन्हें गुलाब जामुन खिलाएं हैं, क्योंकि सीएचएमओ गधे से कम नहीं हैं। उन पर सत्ताधारी भाजपा के लोगों ने भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए है कि वह रिश्वत मांगते हैं। युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमारी मांग है कि सीएमएचओ को तत्काल हटाया जाए। उन्हें जब तक नहीं हटाया जाता, युवक कांग्रेस लगातार आंदोलन करती रहेगी।

इधर, बच्ची के परिजन भी बेटी के लिए परेशान हैं। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द बच्ची को खोजने की गुहार लगाई है। दरसअल, छह दिन पहले आईसीयू वार्ड से नवजात बच्ची की चोरी हो गई थी। परिजन ने हंगामा भी किया था, लेकिन अभी तक बच्ची नहीं मिली है।

Related Articles

Back to top button