ब्रेकिंग
Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-... Haryana Khap/Panchayat News: मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही ... Chandigarh News: रेजिडेंशियल और इंडस्ट्रियल बदलाव पर जनता की कड़ी आपत्ति, मास्टर प्लान की प्रक्रिया ... Abhay Chautala Statement: नूंह में होगी इनेलो की राज्यस्तरीय रैली, अभय चौटाला ने कहा— हरियाणा में बन... Gwalior Achleshwar Mahadev Trust Election 2026: अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव की तारीख तय; 11 अक्टूबर ... West Zone Judiciary Conference 2026: ग्वालियर में न्यायिक शिक्षा पर बड़ा आयोजन; 60 से ज्यादा जज और C... Delhi High-Tech Parking News: इलेक्ट्रिक वाहनों को पार्किंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट, एनडीएमसी ने द...
मध्यप्रदेश

इंदौर में सौ से ज्यादा कंपनियों की भागीदारी के साथ प्रदेश का पहला आटो शो शुरू

इंदौर ।   वाहन निर्माण और उनके पुर्जे बनाने वाली सौ से ज्यादा कंपनियों की भागीदारी के साथ प्रदेश का पहला आटोमोबाइल एक्सपो गुरुवार से शुरू हुआ। प्रदेश के औद्योगिक नीति व निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने दीप प्रज्जवल और फीता काटकर आटो शो का औपचारिक उद्घाटन किया। 30 अप्रैल तक चलने वाले इस आयोजन के दूसरे दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान इसमें शामिल होंगे। प्रदेश की नई उद्योग और स्टार्ट अप नीति की घोषणा भी मुख्यमंत्री आटो शो के मंच से ही करेंगे। प्रदेश में पहली बार हो रहे आटो शो के जरिए शिवराज सरकार आटोमोबाइल उद्योगों को प्रदेश में निवेश करने के लिए आमंत्रित कर रही है। शो के जरिए प्रदेश की खूबियां और सुविधाओं को इस क्षेत्र के बड़े खिलाड़ियों के सामने रखा जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि शुक्रवार को घोषित होने वाली नई उद्योग नीति में सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल और आटो मोबाइल सेक्टर के लिए खास सब्सिडी और सुविधाओं का ऐलान भी कर सकती है। उद्घाटन सत्र में मंत्री दत्तीगांव ने कहा कि अभी तक साढ़े चार हजार हेक्टेयर जमीन पर प्रदेश में आटोमोबाइल इकाइयां चल रही हैं। एशिया का सबसे बड़ा आटो टेस्टिंग ट्रैक (नेटट्रिप) भी पीथमपुर में स्थित है। अब तक हम ऐसी तमाम सुविधाओं को दुनिया के सामने प्रचारित नहीं कर पाए थे। अब हम बताना चाह रहे हैं कि प्रदेश में तमाम सुविधाएं हैं। मैं आटोमोबाइल उद्योगों के साथ युवा निवेशकों और स्टार्टअप को भी प्रदेश में इकाई लगाने के लिए आमंत्रित कर रहा हूं। इंदौर से जो काम शुरू होता है अद्भुत होता है – मंत्री दत्तीगांव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेक इन इंडिया के संकल्प पर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। सरकार कितनी गंभीर है, यह अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गुरुवार को भले ही मुख्यमंत्री दिल्ली में रहे लेकिन शाम को उन्होंने आटो शो के लिए वहीं से रिव्यू मीटिंग भी की। लोगों और सरकार के प्रयास साथ मिल जाएं तो प्रदेश को आटोमोबाइल इंडस्ट्री का हब बनाया जा सकता है। मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि प्रदेश जीडीपी वृद्धि में देश में सबसे आगे हैं। देश के 50 फीसद बाजार मप्र की पहुंच में हैं। प्रदेश में उद्योग लगाने वाली इकाइयों को यहां की लोकेशन का लाभ भी मिल रहा है। इंदौर से जो काम शुरू होता है वह अद्भुत होता है। ऐसे में आटो शो के परिणाम भी हैरान करने वाले आएंगे।

जर्मन कंपनी इंदौर से लांच करेगी इलेक्ट्रिक कार

शुक्रवार को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कुल 10 नई गाड़ियों को मप्र आटो शो से ही देश के बाजारों के लिए लांच किया जाएगा। इसमें मशहूर जर्मन कार कंपनी आडी की नई इलेक्ट्रिक कार भी शामिल है। इसके साथ आयशर की इलेक्ट्रिक बसें, फोर्स और कुछ अन्य कंपनियों की अलग-अलग तरह की गाड़ियां भी आटो शो के दौरान लांच की जाएंगी।सुपर कार में मुख्यमंत्री की सवारी नहीं – आटो शो के दौरान तीन दिन पीथमपुर के नेटट्रिप में सुपर कारों की रेस आयोजित हो रही है। शुक्रवार को नेटट्रिप पर मुख्यमंत्री पहुंचेंगे और सुपर कार की प्रतिस्पर्धा का जायजा लेंगे। उम्मीद की जा रही थी कि मुख्यमंत्री भी एक सुपर कार में सवार होकर नेटट्रिप पर घूमेंगे। हालांकि अब इसकी उम्मीद कम है। सूत्रों के अनुसार भोपाल से आए अधिकारियों के निर्देश पर कार्यक्रम में परिवर्तन कर दिया गया है। इस बारे में मंत्री दत्तीगांव ने कहा कि मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य भी इजाजत नहीं देता कि वे सुपर कार की सवारी करें। जेसीबी को

प्रदेश में प्लांट लगाने का न्योता

आटो शो के उद्घाटन के बाद मंत्री दत्तीगांव ने आयोजन स्थल पर लगे स्टालों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अर्थमूवर्स निर्माता कंपनी जेसीबी के अधिकारियों से बात की। अधिकारियों ने बताया कि कंपनी गुजरात में अपने प्लांट विस्तार पर काम कर रही है। अधिकारियों से दत्तीगांव ने कहा कि वे मप्र में भी अपनी निर्माण इकाई स्थापित करें। प्रदेश सरकार इस दिशा में हर संभव मदद करेगी।

Related Articles

Back to top button