ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
व्यापार

क्या होम लोन को कवर करने के लिए प्रॉपर्टी इश्योरेंस जरुरी है? अगर हां, तो आखिर इसका फायदा क्या है?

आप जब भी होम लोन लेने जाते हैं तो बैंक आपको साथ में प्रॉपर्टी इंश्योरेंस लेने के लिए कहता है. ऐसा वह अपने वित्तीय हितों की सुरक्षा के लिए करता है. ताकि किसी आपदा की स्थिति में प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचने से उसे कोई घाटा न हो. लेकिन क्या आपके लिए ऐसा करना अनिवार्य है?

नई दिल्ली. अगर आप होम लोन लेने जा रहे हैं तो बहुत हद तक संभावना रहती है कि बैंक उस लोन को कवर करने के लिए आपको प्रॉपर्टी इंश्योरेंस लेने के लिए कहे. लेकिन क्या यह कोई नियम है? अगर हम होम लोन पर इंश्योरेंस नहीं लेना चाहें तो क्या हमें कर्ज नहीं मिलेगा? आज हम आपके इस सवाल का जवाब देंगे

इस सवाल का सीधा जवाब है, नहीं. आरबीआई या इंश्योरेंस नियामक ने इसे बिलकुल अनिवार्य नहीं किया है. आरबीआई नहीं कहता कि आपको लोन पर बीमा लेने की जरुरत है. इसका सीधा अर्थ है कि बैंक आपको लोन पर प्रॉपर्टी इंश्योरेंस लेने के लिए बाध्य नहीं कर सकते हैं.

अपने वित्तीय हितों की रक्षा करता है बैंकयह सच है कि इंश्योरेंस लेने की कोई अनिवार्यता नहीं है लेकिन बैंक अपने वित्तीय हितों की रक्षा के लिए ऐसा करते हैं. वे प्रॉपर्टी पर इंश्योरेंस के साथ जीवन बीमा भी ऑफर करते हैं ताकि कर्जदार की मृत्यु की दशा में उनका पैसा न डूबे.

प्रॉपर्टी इंश्योरेंस लेना कर्जदार के पक्ष में हैहालांकि, जानकारों के अनुसार, बैंकों द्वारा प्रॉपर्टी बीमा आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है. होम इंश्योरेंस कोई बहुत महंगा नहीं होता लेकिन अगर किसी आपदा के कारण आपके घर को क्षति पहुंची तो आपका लोन पूरा करने में आपको बड़ी मदद मिलेगी. आपको बता दें कि यह बीमा आप अपनी पसंद के किसी भी बैंक से ले सकते हैं. यह बिलकुल जरुरी नहीं कि आप उसी जगह से इंश्योरेंसे लें जहां से आपने लोन लिया है. 1 करोड़ रुपये तक के मकान के लिए होम इंश्योरेंस करीब 3,500 रुपये का है.

लोन पर इंश्योरेंस का फायदाकिसी भी लोन पर आपका इंश्योरेंस लेना एक समझदार फैसला होता है. इसके फायदे बेहद साफ है. ऐसे कोई परिस्थिति जहां आप लोन चुकाने में असमर्थ हैं वहां ये इंश्योरेंस आपका कर्ज चुकाएगा. यह परिस्थिति अपंगता, नौकरी चले जाना या फिर मृत्यु हो सकती है. इसके अलावा आप इस इंश्योरेंस पर सेक्शन 80सी के तहत कर लाभ ले सकते हैं. वहीं, टेन्योर खत्म होने पर आपको मनी बैक का भी विकल्प मिलता है.

Related Articles

Back to top button