ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
धार्मिक

बंद घड़ी का घर में होना कर सकता है आपको बर्बाद, पहुंचा देगा भिखमंगी के द्वार

वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसी कई चीजें हैं जिनका वास्तु (Vastu Tips 2022) के मुताबिक होने से जितना अच्छा प्रभाव पड़ता है उससे कही ज्यादा वास्तु के मुताबिक न होने पर गंभीर नकारात्मक असर होता है.

उन्हीं में से एक है घर में बंद घड़ी का होना. जहां एक तरफ घर में मौजूद चलती घड़ी जीवन में सफलता खुशहाली (Working Clock Indicates Success and Happiness) का संकेत लेकर आती है. वहीं, बंद घड़ी बर्बादी जबरदस्त आर्थिक तंगी (Off Clock Indicates Tremendous Financial Problems) का कारण बनती है. लेकिन सिर्फ घड़ी ही नहीं भी चीजें हैं जो व्यक्ति पर कर्ज का बोझ बढ़ाती हैं घर में पैसों की तंगी लेकर आती हैं.
रसोई में खाली बर्तन का होना
वास्तु शास्त्र के अनुसार रात को अपने रसोईघर में खाली बर्तन छोड़ना अशुभ माना जाता है. वहीं रात को झूठे बर्तन भी रसोई की सिंक में नहीं छोड़ने चाहिएं. माना जाता है कि ऐसा करना आपकी वित्तीय स्थिति को खराब करता है. इसलिए रात को सारे झूठे बर्तन मांझ कर सोएं कोई एक बर्तन में पानी अवश्य भरकर रखें। रसोई में सभी बर्तन खाली नहीं होने चाहिएं.

मुख्य दरवाजे पर डस्टबिन रखना
अगर आप भी अपने घर का कचरा पात्र घर के मुख्य द्वार पर या घर के बाहर रखते हैं तो आज ही इसे हटा दें. क्योंकि ऐसा करना मां लक्ष्मी को नाराज करता है. वास्तु शास्त्र कहता है कि घर के प्रवेश द्वार को हमेशा साफ सुथरा रखना जरूरी होता है. वरना धन की देवी लक्ष्मी के रूष्ट होने से आपको पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है.

घर में सूखे पेड़-पौधे रखना
पेड़ पौधे लगाना न केवल आपके स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा है बल्कि वास्तु शास्त्र में भी कई पेड़-पौधों को घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसारक माना गया है. लेकिन कई बार समय के अभाव या लापरवाही के कारण कुछ पेड़-पौधों की देखभाल नहीं हो पाती वे सूख जाते हैं. ऐसे में आपको बता दें कि घर में सूखे पेड़-पौधे लगाए रखना आपकी समृद्धि में बाधक बनता है. अगर कोई पौधा या पेड़ सूख कर खराब हो गया है तो उसे हटाकर नया पौधा लगा दें.

बंद घड़ी लगाए रखना
आपको हर पल समय बताने वाली घड़ी का बंद रहना भी वास्तु शास्त्र की दृष्टि से बहुत गलत है. घर में कभी भी बंद घड़ी नहीं लगाना चाहिए. क्योंकि रुकी हुई घड़ी आपकी आपके परिजनों की तकदीर पर भी ताला लगाकर आपके लिए समस्याएं खड़ी कर सकती है. साथ ही इससे आमदनी पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

Related Articles

Back to top button