ब्रेकिंग
Hisar Gaibipur Water Tank Incident: हिसार के गैबीपुर जलघर टैंक में डूबने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हरियाणा सरकार ने 2014 की नीतियों के तहत पक्के हुए कर्मचारियों का मांगा पूरा ब्योरा, मुख्य सचिव के कड... LK Advani Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप क... Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों मे... India GDP Growth Rate 2026: IMF और विश्व बैंक के बाद सांख्यिकी मंत्रालय ने जताई उम्मीद, अगले 20 साल ... Always Keep Phone WiFi Off: घर से बाहर निकलते ही क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? जानिए इसके ... Sharad Purnima 2026 Date: कब है शरद पूर्णिमा 2026? जानिए शुभ तिथि और इसका धार्मिक महत्व Delhi Police Neha Bora Case: संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा लेफ्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिध... Begusarai Ganga Erosion News: बेगूसराय में गंगा नदी के भीषण कटाव से 20 आशियाने नदी में समाए, लोगों प... Kupwara Infiltration Bid Foiled: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, केरन सेक्ट...
देश

मुंबई एसी लोकल ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, 50% घटाया जाएगा किराया

Mumbai AC Local Train: केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने यह नहीं बताया कि किराए में संशोधन कब से लागू होगा. मध्य और पश्चिम रेलवे प्रतिदिन लगभग 80 वातानुकूलित लोकल ट्रेन सेवाएं संचालित करते हैं.

मुंबई. केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने शुक्रवार को घोषणा की कि मुंबई में वातानुकूलित (एसी) लोकल ट्रेनों का किराया 50 प्रतिशत कम किया जाएगा. दानवे ने भायखला रेलवे स्टेशन की पुनर्निर्मित धरोहर इमारत के उद्घाटन के अवसर पर यह घोषणा की. इस अवसर पर महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे.

दानवे ने कहा कि पांच किलोमीटर की दूरी के लिए मौजूदा न्यूनतम किराया 65 रुपये से घटाकर 30 रुपये कर दिया जाएगा. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुंबई में वातानुकूलित लोकल ट्रेनों के किराए को कम करने के लिए लंबे समय से जनता मांग कर रही थी और उन्हें मौजूदा किराए को कम से कम 20-30 प्रतिशत कम करने के सुझाव मिले थे.

हालांकि, दानवे ने यह नहीं बताया कि किराए में संशोधन कब से लागू होगा. मध्य और पश्चिम रेलवे प्रतिदिन लगभग 80 वातानुकूलित लोकल ट्रेन सेवाएं संचालित करते हैं.

Related Articles

Back to top button