ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
मध्यप्रदेश

गुना में IRS की पत्नी ने रिटायर्ड IPS को लिखा गुंडा IPS का जवाब-देवी जी आप कौन हैं

चांचौड़ा    इलाके में दो राजनैतिक परिवारों में सोशल मीडिया वॉर छिड़ गया है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गुंडागर्दी के आरोप लगाए। एक पक्ष पूर्व विधायक ममता मीना और उनके रिटायर्ड IPS पति रघुवीर मीना हैं तो वहीं दूसरा पक्ष IRS प्रद्युम्न मीना और उनकी पत्नी प्रियंका पेंची हैं। इस मामले में पूर्व CM दिग्विजय सिंह की भी एंट्री हो गयी है। उन्होंने भी मामले में ट्वीट किया है।

यह है मामला

चांचौड़ा क्षेत्र में राजनीति में सक्रिय हुईं प्रियंका पेंची ने एक फेसबुक पोस्ट लिखकर चांचौड़ा की पूर्व विधायक और भाजपा नेत्री ममता मीना के पति रघुवीर सिंह मीणा पर गुंडागर्दी के आरोप लगाए। उन्होंने लिखा कि “नकारात्मक एवं दहशत की राजनीति का दंश आप चांचौड़ा क्षेत्रवासी 15 साल से देख रहे हैं और ज़्यादातर लोग प्रत्यक्ष रूप से झेल भी चुके हैं। आज उसी की ताज़ा उदाहरण आपके सामने पेश है। मुझे अभी पता चला की माननीय रघुवीर सिंह जी खुलेआम धमकी दे रहे हैं कि “मोती सिंह जी गुर्जर तैयारी कर लो आपका ट्रांसफर अशोकनगर होना है” क्योंकि आदरणीय मोती सिंह जी मेरे शुभचिंतक हैं। आपको धमकी देने या दादागिरी करने का शोक हे तो मुझे सीधा धमकी दो। ऐसे यहाँ-वहां धमकी से काम क्यों चला रहे हो।” वहीं रिटायर्ड IPS रघुवीर सिंह मीणा ने भी फेसबुक पोस्ट से इसका जवाब देते हुए कहा कि “देवीजी आप कौन हैं, आपने मुझे व्यक्तिगत रूप से गुंडा लिखा है, मैं जानना चाहता हूँ की आप गुंडागर्दी की परिभाषा बतायें। मैं देवी शक्ति का उपासक हूँ, मैंने हमेशा महिला वर्ग का भरपूर सम्मान किया है। कोई भी महिला नहीं कह सकती है कि मैंने किसी के साथ गुंडई की है। आपने मुझे गुंडा बताया है, यदि आपके साथ गुंडई की हो तो मुझे अवश्य प्रमाण देने का कष्ट करें।”

दिग्गी की एंट्री

सोशल मीडिया वॉर के अगले ही दिन प्रियंका पेंची ने अपने घर पर हमला होने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि रघुवीर सिंह मीणा के लोगों ने हमला किया है। उनके घर के सामान बिखरे हर कुछ फोटो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। वहीं पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने भी इस मामले में एंट्री कर ली है। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि “प्रद्युमन सिंह मीना IRS हमारे क्षेत्र के पहले ऑल इंडिया सर्विस के UPSC द्वारा चयनित अधिकारी हैं। हमें उन पर गर्व है। कल रात उनके निवास ग्राम पेंची थाना चॉंचौड़ा ज़िला गुना पर जान लेवा हमला हुआ। यह हमारी क़ानून व्यवस्था के लिए शर्म की बात है। मैंने गुना SP से इसकी जांच करने के लिए SIT गठित करने की मांग की है।” IRS प्रद्युम्न मीना ने बताया कि रात को 10-15 लोगों ने घर पर हमला किया। सामान बिखरा दिया। किसी को विशेष चोट नहीं आयी। घटना के समय पति-पत्नी घर पर ही थे। उन्होंने बताया कि FIR दर्ज कराई जा रही है।

Related Articles

Back to top button