ब्रेकिंग
Ludhiana News: जनगणना ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज; नगर निगम ने वेतन रोकने की सिफ... Sonipat Encounter: सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शूटर गिरफ्तार; हिस्ट्रीशीटर नीरज कातिया हत्या... Yamunanagar Toll Plaza: यमुनानगर में ग्रामीणों ने किया टोल प्लाजा जाम; स्थानीय लोगों के लिए की टोल फ... Kurukshetra Horrific Crime: कुरुक्षेत्र के पास मां ने 21 महीने की मासूम बेटी के पेट में चाकू घोंपकर ... Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के शरीफगढ़ में नेपाल की महिला ने की खुदकुशी; प्रेम प्रसंग और अकेलेपन क... Sonipat Crime News: सोनीपत में फैक्ट्री से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या; बाइक सवार 2 हमलावर फ... Narnaul Police Encounter: नारनौल में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया पारदी गुलेल गैंग; कांग्रेस प्रदेशाध्यक... Haryana Farmers News: हरियाणा में 25 मई से शुरू होगी सूरजमुखी की सरकारी खरीद; निर्धारित समय से एक हफ... Palwal Murder Case: पलवल में बच्चों के विवाद में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या; 20 नामजद आरोपियों पर FI... Gurugram Mandi Murder: गुरुग्राम की खांडसा मंडी में गाड़ी लगाने के विवाद में फ्रूट व्यापारी की हत्या...
व्यापार

मैच्योरिटी से पहले भी निकाल सकते हैं पोस्ट ऑफिस की इन स्कीम्स से पैसे, जानें सभी रूल्स और लिमिट

Post Office:पीपीएफ अकाउंट यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट का लॉक इन पीरियड 5 साल का होता है. इस पीरियड में आप अकाउंट से पैसे नहीं निकाल सकते हैं.

Post Office Schemes: देश में बड़ी संख्या में लोग पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम में निवेश करना पसंद करते हैं. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि पोस्ट ऑफिस में निवेश करने पर ज्यादा से ज्यादा रिटर्न मिलता है. इसके साथ ही यह मार्केट जोखिम से दूर रहता है. इस कारण पोस्ट ऑफिस के देशभर में करोड़ो ग्राहक है. लेकिन, कई बार किसी स्कीम में निवेश करने के बाद हम मैच्योरिटी से पहले उस स्कीम से पैसे निकालना चाहते हैं.

बता दें कि ज्यादातर पोस्ट ऑफिस स्कीम्स में मैच्योरिटी से पहले पैसे निकालने की सुविधा मिलती है.लेकिन, मैच्योरिटी से पहले पैसे निकालने पर आपको कुछ शर्तों का पालन करना पड़ता है और की बार कुछ स्कीम्स में शुल्क भी देना पड़ता है. पोस्ट ऑफिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार कई स्मॉल सेविंग स्कीम में पोस्ट ऑफिस प्री मैच्योरिटी निकासी की सुविधा देता है. तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं-

1. नेशनल सेविंग स्कीम (National Saving Scheme)पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग स्कीम में खाताधारक मैच्योरिटी से पहले खाता बंद नहीं कराया जा सकता है. लेकिन, अगर किसी खाताधारक की मृत्यु मैच्योरिटी से पहले हो जाती है तो ऐसी स्थिति में खाता में जमा पूरी राशि को नॉमिनी को दे दिया जाता है और अकाउंट को बंद कर दिया जाता है.

2. किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra)आपको बता दें कि किसान विकास पत्र में पैसे निवेश करने पर निवेशकों के पैसे 124 महीने की अवधि के बाद डबल हो जाते हैं. इस स्कीम में निवेश करने के बाद आप 2 साल और 6 महीने के बाद अपनी जरूरत के अनुसार जमा राशि की निकासी कर सकते हैं. इस स्कीम में केवल 30 महीने के लॉक इन पीरियड होता है.

3. एमआईएस अकाउंट (Monthly Investment Scheme)पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में भी समय से पहले निकासी की सुविधा ग्राहकों को दी जाती है. इस स्कीम की मैच्योरिटी की अवधि होती है 5 साल की लेकिन, आप इसे समय से पहले केवल एक साल बाद भी निकाल सकते हैं. 2 साल से 3 साल के पैसे निकालने पर आपको 2 प्रतिशत जुर्माना देना पड़ेगा. वहीं 3 से 5 साल के बीच निकासी पर आपको कुल राशि पर 1 प्रतिशत का जुर्माना देना पड़ेगा.

4. रेकरिंग डिपॉजिट अकाउंट (Recurring Deposit Account)बता दें कि पोस्ट ऑफिस के रेकरिंग डिपॉजिट अकाउंट के निवेशकों को 3 साल के बाद निकासी की सुविधा मिलती है. समय से पहले निकासी पर आपको केवल सेविंग अकाउंट के अनुसार ही रेट ऑफ इंटरेस्ट का लाभ मिलेगा.

5. पोस्ट ऑफिस पीपीएफ अकाउंट (Public Provident Fund)गौरतलब है कि पीपीएफ अकाउंट यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट का लॉक इन पीरियड 5 साल का होता है. इस पीरियड में आप अकाउंट से पैसे नहीं निकाल सकते हैं. इसके बाद आप पैसे निकाल सकते हैं. लेकिन, पीपीएफ अकाउंट से मैच्योरिटी से पहले निकासी के कुछ नियम है. यह नियम है कि आप केवल इमरजेंसी की स्थिति में पैसे निकाल सकते है जैसे गंभीर बीमारी होने पर, बच्चों की पढ़ाई और शादी के खर्चें आदि के लिए.

Related Articles

Back to top button