ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
खेल

टेनिस स्टार बोरिस बेकर को हो सकती है सात साल जेल की सजा

पूर्व दिग्गज टेनिस स्टार बोरिस बेकर को सात साल जेल की सजा सुनाई गई है। उन्हें इनसोल्वेंस एक्ट के तहत चार मामलों में साउथवार्क क्राउन कोर्ट ने दोषी पाया है। इसके अलावा 20 मामलों में बरी भी किया गया। बेकर को जून 2017 में दिवालिया घोषित कर दिया गया था। उन पर 24 आरोप तय किए गए थे।

बेकर पर लगे आरोपों में ओलंपिक स्वर्ण पदक समेत अपनी दो विम्बलडन ट्रॉफियां और अन्य पुरस्कार सौंपने में विफल और ट्रस्टीज से अपनी संपत्ति छुपाने का आरोप है। इसके साथ ही बेकर पर जर्मनी में मर्सिडीज कार डीलरशिप की बिक्री से मिले 10 लाख डॉलर कथित तौर पर छुपाने का और सैंकड़ों हजार पौंड अन्य खाते में स्थांतरित करने का आरोप था। हालांकि, बेकर ने इन आरोपों से इनकार किया था।

बेकर पर स्पेन के मलोर्का में तीन मिलियन पाउंड स्टर्लिंग यानी 29.66 करोड़ रुपये लोन का भुगतान नहीं करने का आरोप था। इसके बाद उन्हें दिवालिया घोषित किया गया था। बेकर को संपत्ति छुपाने के लिए राशि को अपनी पूर्व पत्नियों बारबरा और लिली सहित नौ लोगों में बांट देने का दोषी पाया गया।

Related Articles

Back to top button