ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
देश

भ्रष्टाचारी जेल जाने के लिए कतार में हैं: नकवी

नई दिल्ली: केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को यहां कहा कि राजग सरकार शुरू से ही भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था की बात करती रही है और भ्रष्टाचारी एक के बाद एक (जेल जाने के लिए) कतार में हैं। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के तिहाड़ जेल जाने के बारे में उन्होंने कहा, लोग राजनीतिक पूर्वाग्रह की बात करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तो कहा नहीं था कि तुम जनधन की लूट करों और हम तुम्हें छूट दे रहे हैं। मोदी सरकार की दूसरी पारी के 100 दिन पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाने आए नकवी ने आतंकवाद के मुद्दे पर कहा, पाकिस्तान आतंकवाद की फैक्टरी है जहां आतंकवादियों का उत्पादन होता है जो पूरी दुनिया में इंसानियत और अमन के लिए खतरा हैं। पूरी दुनिया ने यह बात स्वीकार की है।

मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को किया खत्म
नकवी ने कहा, कभी किसी ने अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने की बात सोची तक नहीं थी। मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म किया और पाकिस्तान इस मुद्दे पर अलग-थलग पड़ गया। इस मुद्दे पर इस्लामिक देशों ने भी पाकिस्तान का साथ नहीं दिया। मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की कूटनीति की सराहना करते हुए कहा कि सऊदी अरब ने अपने सबसे बड़े नागरिक सम्मान से उन्हें (मोदी) सम्मानित किया। इसी तरह, यूएई और बहरीन ने भी सबसे बड़े नागरिक सम्मान से प्रधानमंत्री मोदी को नवाजा। उन्होंने कहा कि अमेरिका से लेकर अरब और ऑस्ट्रेलिया तक देखें तो भारत ने अपनी विदेश नीति के बल पर पूरी दुनिया में अपना सिक्का जमाया है। आज की तारीख में प्रधानमंत्री मोदी की स्वीकार्यता हर भारतवासी के लिए गर्व का विषय है।

मुद्रा योजना का लाभ पूरे देश के लोगों को हुआ
सरकार की उपलब्धियों के बारे में नकवी ने कहा, मुद्रा योजना का लाभ पूरे देश के लोगों को हुआ और इसमें 35 प्रतिशत से अधिक अल्पसंख्यक समाज के लोगों को फायदा हुआ। इसी तरह उज्ज्वला योजना में 29 प्रतिशत लाभ अल्पसंख्यक समाज को हुआ। ग्रामीण विद्युतीकरण का लाभ 42 प्रतिशत दलित और अल्पसंख्यक समाज के क्षेत्रों में हुआ। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक समाज के लिए 3 करोड़ 18 लाख छात्रवृत्ति दी गई। इसका नतीजा यह हुआ कि बीच में पढ़ाई छोडऩे वाली छात्राओं की दर जो 2014 में 72-73 प्रतिशत थी, अब घटकर 42 प्रतिशत रह गई है जिसे पांच सालों में शून्य पर लाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button