ब्रेकिंग
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय और तमाम राज्यों के सीएम साहब के नाम खुला पत्र सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज
देश

LoC पर भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई, लीपा वैली में आतंकियों के लॉन्चिंग पैड को उड़ाया

लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना की गोलीबारीका मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना ने लीपा वैली में आतंकियों के लॉन्चिंग पैड को उड़ा दिया। सेना ने पाकिस्तानी बैट स्क्वॉड द्वारा एलओसी पर कुपवाड़ा में केरन सेक्टर घुसपैठ के प्रयास विफल कर दिया। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान एलओसी पर बार-बार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है।

ANI

@ANI

: Indian Army foiled an infiltration attempt by a Pakistani BAT(Border Action Team) squad along the Line of Control in Keran Sector of Kupwara in the 1st week of Aug. Bodies of eliminated Pakistani Army regulars/terrorists along with equipment seen in video.

Embedded video

1,463 people are talking about this
बता दें अगस्त के पहले सप्ताह में पाकिस्तनी बैट (बॉर्डर ऐक्शन टीम) ने जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में LoC के घुसपैठ कराने की कोशिश की थी। जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया था। सेना ने 4 से 5 आतंकियों  को मार गिराया था।

इसी बीच, BSF सूत्रों के हवाले से खबर है कि जैश-ए-मोहम्मद (JAM) के आतंकी समुद्री रास्ते से भारत पर हमले की फिराक में हैं। खुफिया जांच में पता चला है कि जैश के 50 आतंकियों के एक ग्रुप को पाकिस्तान में विशेष ‘डीप सी डाईविंग’ की ट्रेनिंग दी जा रही है। इन आतंकियों को समुद्र में तैनात सुरक्षा बलों पर हमले करने की ट्रेनिंग दी जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक BSF की इस रिपोर्ट को सदर्न कमांड को भेजा गया है। इस सूचना पर जनरल सैनी ने कहा है कि दुश्मन के मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। यहां आपको बता दें साल 2008 में भी आतंकी समुद्र के रास्ते ही मुंबई में दाखिल हुए थे और बड़ी वारदात को अंजाम देने में सफल रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button