ब्रेकिंग
नाम के आगे 'शंकराचार्य' कैसे लगाया? मेला प्रशासन के नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का करारा जवाब,... सुखबीर बादल का CM मान पर बड़ा हमला: बोले- मुख्यमंत्री में लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं, वादों ... कातिल चाइना डोर का कहर! युवक के चेहरे और नाक पर आए दर्जनों टांके, मौत के मुंह से बचकर लौटा पीड़ित Jalandhar Crime: रिटायर्ड कर्नल के साथ धोखाधड़ी, 9 लोगों पर FIR दर्ज; जानें जालंधर में ठगी का पूरा म... भगवंत मान सरकार के रोजगार के दावे फेल! पंजाब में फैला फर्जी ट्रैवल एजेंटों का मकड़जाल, विदेश भेजने क... Drug Smuggling Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद; 2 तस्करों को रंगे हाथों ... शिक्षा क्रांति के दावों की खुली पोल! सरकारी स्कूलों में लेक्चरर्स का टोटा, बिना एक्सपर्ट्स के कैसे प... Ludhiana Weather: कोहरे की सफेद चादर में लिपटा लुधियाना, 22 और 23 जनवरी को आंधी-बारिश का डबल अटैक; म... आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ा झटका! 45 निजी अस्पताल योजना के पैनल से बाहर, इलाज के लिए दर-दर भटकने क... Haryana Agniveer Quota: हरियाणा में अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस सरकारी भर्ती में मिलेगी प्राथ...
देश

के. सिवन के नाम से सोशल मीडिया पर चल रहे फर्जी अकाउंट्स, ISRO ने किया खुलासा

भारत के महत्‍वाकांक्षी मून मिशन चंद्रयान 2 के चांद के दक्षिणी हिस्से पर उतरने से पहले ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन से संपर्क टूटने की खबर सुनते ही देश भर में मायूसी छा गई। जहां एक ओर इसरो अध्‍यक्ष के. सिवन का लोगों ने हौसला बढ़ाया तो वहीं उन्हे लेकर कुछ अफवाहें भी फैलाई जा रही है। सोशल मीडिया पर उनके नाम के कई फेक अकाउंट्स बनाए जा रहे हैं।

PunjabKesari

इसरो ने आधिकारिक बयान देते हुए कहा कि के. सिवन ट्विटर पर नहीं हैं और उनके नाम से चल रहे अकाउंट फर्जी हैं। इसरो ने यह कहा कि यह नोट किया गया है कि कैलाशवादिवू सिवन के नाम से कई सोशल मीडिया अकाउंट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय है। यह स्पष्ट किया जाता है कि इसरो चीफ के सिवन का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई व्यक्तिगत अकाउंट नहीं है। इसलिए ऐसे सभी खातों की सारी जानकारी प्रामाणिक नहीं है।

PunjabKesari

दरअसल 7 सितंबर को के सिवन के नाम से एक ट्विटर अकाउंट बनाया गया, 30 हजार से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। अकाउंट के कवर फोटो के तौर पर पृथ्वी की एक आम तस्वीर लगाई गई है। इसी अकाउंट से पीएम मोदी द्वारा गले लगाने वाली तस्वीर भी शेयर की गई जो काफी वायरल हुई। इस तरह के कई फर्जी अकाउंट ISRO चीफ के नाम से बनाए जा रहे हैं और लोगों को गलत सूचना दी जा रही है।

PunjabKesari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button