ब्रेकिंग
Maihar Wild Elephant Alert: बांधवगढ़ का रेडियो कॉलर हाथी पहुंचा मैहर, गोरसरी पहाड़ी पर ट्रेस हुई लोक... सिंधिया राजघराने के 41 हजार करोड़ के संपत्ति विवाद में नया मोड़: प्रतिमा देवी की आपत्ति कोर्ट में स्... सड़कों पर भौकाल नहीं, जिम्मेदारी: दमन कलेक्टर ने थार-फॉर्च्यूनर मालिकों को दिलाई सेफ ड्राइविंग की शप... BRICS Summit 2026: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंचे व्लादिमीर पुतिन, पीएम मोदी के साथ द... दिल्ली में पांच मंजिला इमारत गिरने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जमीन के अवैध इस्तेमाल पर दिया जोर 'बिग बॉस 20' के घर में जंग की शुरुआत: यंग डीएसए बने पहले 'बॉस', कैप्टेंसी टास्क में उतरे चेहरों से न... भारतीय सिख ड्राइवरों पर US एजेंसी का विवादित AI पोस्टर: भारी विरोध के बाद DHS ने हटाया Indian Economy GDP Growth: वैश्विक मंदी के बीच भारत का जलवा, 7.8% रही GDP ग्रोथ; IMF ने जमकर की तारी... How Foldable Phones Work: कांच होने के बाद भी कैसे मुड़ जाती है स्क्रीन? जानिए फोल्डेबल फोन के पीछे ... Bhadrapada Amavasya Daan 2026: भाद्रपद अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति...
व्यापार

Private Sector के कर्मचारियों को भी सेवानिवृत्ति के दिन से ही मिलेगी पेंशन

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार निजी क्षेत्र के कर्मचारियों की मुश्किलें कम करने की दिशा में तेजी से बढ़ रही है। निजी प्रतिष्ठानों व संस्थानों के कर्मचारियों को भी निकट भविष्य में सरकारी कर्मचारियों की तरह सेवानिवृत्ति के दिन से ही पेंशन मिलेगी। इसके लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने शुक्रवार को लुधियाना में पायलट प्रोजेक्ट ‘विश्वास’ की शुरुआत की है।

यह है प्रक्रिया

प्रोजेक्ट के तहत लुधियाना स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में एक विशेष टीम बनाई गई है। यह टीम सेवानिवृत्त होने से दो माह पहले ही कर्मचारियों के दस्तावेज पूरा करा लेगी, जिससे सेवानिवृत्ति पर उन्हें पेंशन सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

54 प्रतिष्ठानों के 91 कर्मचारियों को पेंशन सर्टिफिकेट दिए गए

शुक्रवार को अप्रैल में सेवानिवृत्त होने वाले 54 प्रतिष्ठानों के 91 कर्मचारियों को पेंशन सर्टिफिकेट दिए गए। इनमें से सात ने आस्थगित पेंशन विकल्प को चुना है, जबकि 84 ने पेंशन को पसंद किया। यह सफल होने के बाद इसे दूसरे राज्यों में भी शुरू किया जाएगा।

सेवानिवृत्ति के माह के योगदान का करना होगा अग्रिम भुगतान

ईपीएफओ के एडिशनल सेंट्रल कमिश्नर (एसीसी) कुमार रोहित ने बताया कि प्रतिष्ठानों को सेवानिवृत्ति के माह की भविष्य निधि (पीएफ) का अग्रिम भुगतान करना होगा। पीएफ कार्यालय में जरूरी दस्तावेजों के साथ पेंशन दावों को दर्ज करना होगा। माह की 15 तारीख से पहले ही सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का ईसीआर (इलेक्ट्रानिक चालान कम रिटर्न) दाखिल करना होगा ।

इस दौरान ईपीएफओ के एडिशनल सेंट्रल कमिश्नर (एसीसी) कुमार रोहित ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव पर ‘प्रयास’ से ‘विश्वास’ के दृष्टिकोण में एक क्रांतिकारी बदलाव है।

लुधियाना में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया

उन्‍होंने कहा कि पहली बार ईपीएफओ में ऐसा किया जा रहा है, इसलिए व्यावहारिक समस्याओं को समझने के लिए लुधियाना में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इसके बाद इसे दूसरी जगहों पर शुरू किया जाएगा ।

Related Articles

Back to top button