ब्रेकिंग
Alirajpur Murder: आलीराजपुर में 'ब्लाइंड मर्डर' का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत... Maharashtra News: महाराष्ट्र में मंत्रियों के काफिले में 50% की कटौती, सीएम फडणवीस बुलेट से पहुंचे व... Voter List Revision 2026: दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक समेत 16 राज्यों में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का ऐलान BRICS Foreign Ministers Meeting: जयशंकर का बड़ा बयान- सैन्य शक्ति और प्रतिबंध नहीं, संवाद से निकलेगा... Purnia Crime News: पूर्णिया के गैरेज में महिला से गैंगरेप, पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार Delhi News: दिल्ली में अब हफ्ते में 2 दिन 'वर्क फ्रॉम होम', सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान Bhopal News: भोपाल में 77 लाख की सरकारी इलेक्ट्रिक कारें हुईं कबाड़, ऊर्जा विकास निगम में धूल फांक र... NEET UG 2026 Paper Leak: छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी की मांग- हर छात्र को मिले 1 लाख का मुआवजा Janjgir Champa Murder: जांजगीर में सामूहिक हत्याकांड, बेटे ने ही माता-पिता और भतीजे-भतीजी को उतारा म... Koriya News: खाद वितरण में बड़ी धांधली, कोरिया में सील गोदामों के स्टॉक में मिली भारी गड़बड़ी
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास के संकेतक उत्साहजनक

भोपाल : मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास के संकेतक उत्साह जनक दिख रहे हैं। ऑटो-शो का आयोजन इस दिशा में उत्प्रेरक का काम करेगा। हम आगे और बेहतर करेंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुरूप अगले वर्ष होने वाले ऑटो-शो को विश्व स्तर का बनाएंगे। औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन दत्तीगांव ने आज इंदौर में तीन दिवसीय ऑटो-शो के समापन समारोह में यह बात कही। औद्योगिक विकास निगम के एमडी श्री जॉन किंग्स ली और सीआईआई के श्री संदीप तथा आयोजन के प्रतिभागी उपस्थित थे।

मंत्री श्री राजवर्धन ने कहा कि ऑटो-शो का उद्देश्य प्रदेश में उपलब्ध सुविधाओं का एक शोकेस प्रस्तुत करना था। हमारा मज़बूत इको-सिस्टम और प्रभावी नीतियाँ औद्योगिक वातावरण के लिए एक बेहतर विकल्प है। उन्होंने कहा बताया कि ऑटो-शो में व्हीकल निर्माण करने वाली लगभग 100 कंपनियों ने भाग लिया। एक हजार से अधिक औद्योगिक प्रतिनिधि और 50 हज़ार विज़िटर्स शामिल हुए। आयोजन में 220 बी-टू-बी मीटिंग की गई।  ग्यारह कंपनियों के 15 नए वाहनों की लॉन्चिंग कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई। मंत्री श्री दत्तीगांव ने प्रतिभागी कंपनियों विशेष तौर पर जॉन डीयर, वॉल्वो, आईसर, टैफे इत्यादि का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यहाँ हुए पैनल डिस्कशन से भी महत्वपूर्ण फीडबैक मिला है। आयोजन में एमएसएमई सेक्टर और स्टार्टअप को प्रोत्साहन के लिए निःशुल्क स्थान उपलब्ध कराया गया।

श्री जॉन किंग्स ली ने कहा कि आयोजन के लिए हमें कम समय मिला था। यह एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य था, जिसे औद्योगिक विकास केंद्र की टीम ने समय पर पूरा किया। अंत में औद्योगिक विकास निगम के कार्यपालक निदेशक श्री रोहन सक्सेना ने सभी का आभार माना।

Related Articles

Back to top button