ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

लाउडस्पीकर विवाद पर नीतिश कुमार ने कहा, जो कुछ हो रहा है, वहां सब फालतू

पटना । महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर को लेकर चल रहे घमासान की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे के 3 मई वाले अल्टीमेटम के बाद लाउडस्पीकर को लेकर सियासत गर्म है। वहीं उत्तर प्रदेश में योगी सराकर की तरफ से भी लाउडस्पीकर उतारने को लेकर खास अभियान चलाया गया। लेकिन अब मामले को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा बयान सामने आया है। नीतीश ने पूरे मामले को फालतू करार दिया है। नीतीश कुमार ने कहा है कि जो कुछ हो रहा है, वहां सब फालतू है।
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास पर इफ़्तार के बाद नीतीश पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। पत्रकार ने जब उनसे पूछा कि लाउडस्पीकर वाले मुद्दे पर आपकी क्या राय है? जबाव में मुख्यमंत्री ने कहा कि फालतू चीज है, जिसको जैसे मन करता है चलता है। ये सब बेकार चीज है। ऐसी मांगों से मैं सहमत नहीं है। मांझी ने नीतीश कुमार की बात से सहमति जताकर कहा कि किसी को कष्ट पहुंचाने के मकसद से लाउडस्पीकर हटवाना ठीक नहीं। घड़ी-घंटा की राजनीति करने से कुछ नहीं होगा।
बता दें कि बीते दिनों नीतीश के ही मंत्रिमंडल में खान मंत्री जनक राम की तरफ से मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने की मांग की गई थी। इससे पहले भी बीजेपी के कई नेताओं की तरफ से ऐसी मांग की जा चुकी है। हालांकि बिहार बीजेपी में ही इस मुद्दे को लेकर दो राय है। नीतीश मंत्रिमंडल में उद्योग मंत्री शाहनवाज़ हुसैन का कहना हैं कि लाउडस्पीकर को किसी धर्म से जोड़ने की ज़रूरत नहीं हैं, क्योंकि उसके ईजाद होने से पहले भी लोग पूजा और अजान दोनों करते थे।

Related Articles

Back to top button