ब्रेकिंग
मुंबई के घाटकोपर में सनसनीखेज हत्याकांड: सास ने मेड को दी ₹3 लाख की सुपारी, बहू की आंखों में मिर्च ड... BCI अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग: नालसार विवाद पर वकीलों का विरोध प्रदर्शन, CJI की फट... हिमाचल में 25 साल बाद फिर शुरू होगी सरकारी लॉटरी: वित्तीय संकट से निपटने के लिए सुक्खू सरकार ने जारी... अशोकधाम मंदिर हादसा: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि, प्रशासनिक विफलता व जांच पर ग... NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर
मध्यप्रदेश

खरगोन में 2 और 3 मई को पूर्ण कर्फ्यू लागू: त्योहारों के मद्देनजर लिया गया फैसला, जानिए क्या बोले अपर कलेक्टर ?

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन में 2 और 3 मई को पूर्ण कर्फ़्यू लागू रहेगा. अपर कलेक्टर एसएस मुजाल्दा ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार एक मई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक में छूट रहेगी. इस दौरान सभी दुकानें खुलने के आदेश जारी किए हैं. लेकिन पेट्रोल पंप केरोसिन वितरण पर रोक रहेगी. वही घातक हथियार के रूप में उपयोगी सामान भी नहीं बेच सकते. अपर कलेक्टर ने बताया कि 2 और 3 मई को आगामी त्यौहार अक्षय तृतीया, परसुराम जयंती और ईद के मद्देनजर सम्पूर्ण शहर में कर्फ्यू लागू करने का दोनों समाज के पक्षों की बैठक में निर्णय लिया गया है.

अपर कलेक्टर सुमेरसिह मुजाल्दे ने यह भी बताया कि ईद 2 मई को न होकर 3 मई को ही होती है, तो 2 मई को कर्फ्यू में ढील परिस्थितियों के अनुसार कर सकते है. अक्षया तृतीया पर शादी करने वालों को या शादी में जाने वालों को एक मई कर्फ्यू छूट के दौरान ही बाहर जाने की अनुमति रहेगी. ऐसे में आमजन विशेष ध्यान दे और 2 और 3 मई के पूर्व अपने जाने आने की व्यवस्था करें.

सब्जी बेचने वाले गरीब का बेटा बना सिविल जज, अब न्याय के मंदिर में बैठ लोगों को दिलाएंगे न्याय

वहीं जिन विद्यार्थियों की परीक्षा है, उनके लिए पास जारी किए जाएंगे. इस आदेश से साफ समझा जा सकता है कि अब मुस्लिम समुदाय को ईद की नमाज़ घर पर ही अदा करना पड़ेगी. वही सकल हिन्दू समाज को अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर शहर में आयोजन करने की अनुमति नहीं मिल सकेगी.

Related Articles

Back to top button