ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

जानिए कलेक्टर ने क्यों कहा हमने चूड़ियां नहीं पहन रखी है ?

उमरिया। उमरिया जिले में आगामी त्योहार ईद और परशुराम जयंती को लेकर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए है। जिला मुख्यालय में पुलिस ने शहर के साथ-साथ बस्ती के अंदर भी फ्लैग मार्च किया। पुलिस जवानों ने इस दौरान लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। इस दौरान कलेक्टर ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि अगर उपद्रवियों ने त्यौहार में शांति व्यवस्था बिगाड़ने का दुस्साहस किया तो हमने हाथों पर चूड़ियाँ नहीं पहन रखी है, उपद्रवियों को कड़ा जवाब दिया जाएगा।

फ्लैग मार्च में शहडोल रेंज के AGDP डीसी सागर, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिन्हा समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान मीडिया के सवालों का जबाब देते हुए कलेक्टर ने कहा कि अगर उपद्रवियों ने त्यौहार में शांति व्यवस्था बिगाड़ने का दुस्साहस किया तो हमने हाथों पर चूड़ियाँ नहीं पहन रखी है, उपद्रवियों को बेहद कड़ा जवाब दिया जाएगा।

कलेक्टर ने कहा कि शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button