ब्रेकिंग
Indo MIM IPO: इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ का आईपीओ 23 जुलाई से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल Dishani Chakraborty Boyfriend: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी का ब्राइडल लुक वायरल, खूबसूरती देख दीव... Kids Constipation Remedies: बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करेंगे ये 5 फल, पेट साफ होना होगा आसान Kidney Cancer Symptoms: सिर्फ दर्द ही नहीं, शरीर के ये 7 संकेत भी हो सकते हैं किडनी कैंसर का इशारा SpiceJet Acquisition: स्पाइसजेट को खरीदेगी गल्फ एयरलाइन? निवेश और अधिग्रहण को लेकर शुरुआती बातचीत शु... China Floods: चीन के 1 लाख बांध बने मुसीबत, बिना चेतावनी पानी छोड़ने से कई गांवों में भारी तबाही Nepal Coin Map Controversy: नेपाल ने 1 रुपये के सिक्के से हटाया विवादित नक्शा, अब होगी बौद्ध मठ की त... Zohran Mamdani on Netanyahu: क्या अमेरिका में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? न्यूयॉर्क के मेयर के बयान पर... Campa Cola Market Share: रिलायंस 'कैंपा' ने कोल्ड ड्रिंक बाजार में मचाया तहलका, पेप्सी और कोका-कोला ... UPI Offline Payment: अब बिना इंटरनेट भी होगा यूपीआई पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी कर सकेंगे लेनदेन
व्यापार

अप्रैल में जीएसटी से सबसे ज्यादा 1.68 लाख करोड़ रुपये आए

अप्रैल, 2022 के महीने में सकल जीएसटी राजस्व 1,67,540 करोड़ रुपये रहा, जिसमें सीजीएसटी 33,159 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 41,793 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 81,939 करोड़ रुपये  और उपकर 10,649 करोड़ रुपये शामिल है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। मंत्रालय ने कहा, “अप्रैल 2022 में सकल जीएसटी संग्रह अब तक का सबसे ज्यादा संग्रह है, जो अभी तक के उच्चतम संग्रह 1,42,095 करोड़ रुपये से 25,000 करोड़ रुपये अधिक है।”
मंत्रालय ने बताया कि सरकार ने IGST से 33,423 करोड़ रुपये CGST और 26962 करोड़ रुपये SGST का निपटान किया है। नियमित निपटान के बाद अप्रैल 2022 के महीने में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के रूप में 66,582 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के तौर पर 68,755 करोड़ रुपये का है। अप्रैल 2022 के महीने का राजस्व पिछले साल के इसी महीने में जीएसटी राजस्व से 20% अधिक है। महीने के दौरान, माल के आयात से राजस्व 30% अधिक था और घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से हुए राजस्व की तुलना में 17% अधिक है।

Related Articles

Back to top button