ब्रेकिंग
झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र 25-26 नवंबर से, MMDR और SIR के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष... न्यायिक व्यवस्था में एआई सहायक हो सकता है लेकिन न्यायाधीशों के विवेक का विकल्प नहीं: चीफ जस्टिस अल्प... भोपाल में करीब 50 करोड़ रुपये के बड़े फर्जीवाड़े के आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार, एक साल से फरार चल रहे ... उमरिया में नेशनल हाईवे 43 बना विंध्य क्षेत्र के लोगों के लिए जी का जंजाल, 11 साल से चल रहे निर्माण औ... मध्य प्रदेश के उज्जैन में किसानों के साथ करोड़ों का बड़ा फर्जीवाड़ा, बिना कर्ज लिए 1221 किसानों को ब... महाकालेश्वर की सवारी के दौरान पालकी में विराजमान स्वरूप के हाथ में चिलम जैसी वस्तु दिखने से खड़ा हुआ... छतरपुर के रिछारा गांव में दो परिवारों के बीच विवाद की दो कहानियां आईं सामने, दलित महिलाओं ने लगाया म... इंदौर में पिता और पुत्री के शव मिलने से फैली सनसनी, संपत्ति विवाद में भाई पर दोहरे हत्याकांड की आशंक... सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन रेलवे की बड़ी कार्रवाई, तड़के 5 बजे 6 जेसीबी मशीनों से हटाया... बालाघाट के जाकपुर घाट जंगल में 21 वर्षीय कॉलेज छात्र ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, इलाके में फैली सन...
छत्तीसगढ़

आगामी चुनावों को लेकर बीजेपी की बैठकों का दौर शुरू, जयपुर में होगी उच्चस्तरीय मीटिंग, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव और तब तक विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है. 2023 में छतीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक समेत 6 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसे देखते हुए बीजेपी ने कमर कस ली है. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी जयपुर में 20 और 21 मई को दो दिवसीय बैठक करने जा रही है. जिममें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे.

इस बैठक में देश भर से पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा. माना जा रहा है कि इस बैठक में आगामी चुनावों के लिए रणनीति तय की जाएगी. जिसमें संगठनात्मक परिवर्तन को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से बैठक में शामिल होंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. वहीं बैठक की अध्यक्षता बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे.

इसे भी पढ़ें : 2024 का आम चुनाव देश के लिए होगा बहुत अहम, दुनिया में राजनीतिक अस्थिरता को देखते हुए PM नरेंद्र मोदी जैसे स्थिर, परिपक्व और मजबूत नेतृत्व की जरूरत- कैप्टन अमरिंदर सिंह

संगठन को मजबूत करने पर विचार

सूत्रों की मानें तो पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने के लिए किए गए फैसले के बारे में चर्चा की जाएगी. बता दें कि आगामी एक साल में 6 राज्यों में चुनाव होने वाले हैं. इसे लेकर 20 मई को सभी राज्यों के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी. वहीं 21 मई को महासचिवों की बैठक होगी.

दिल्ली में हो चुकी है उच्च स्तरीय बैठक

हाल ही में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति को लेकर चर्चा करने के लिए दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठकें आयोजित की गईं थी. जिसमें दोनों राज्यों के कई नेता समेत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button