ब्रेकिंग
Gurugram Crime News: गुड़गांव पुलिस लाइन के सामने स्काई वॉक पर युवक की हत्या, चोरी के विरोध में आरोप... Smriti Irani Haryana Visit: हरियाणा भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी का दो दिवसीय दौरा, पंचकूला में बैठकों... Hansi Wrestler Suicide Case: हांसी में 18 वर्षीय नेशनल मेडलिस्ट रेसलर ने लगाया फंदा, भिवानी के महावी... Haryana Vehicle Scrappage Policy: हरियाणा सरकार की पुरानी गाड़ियों को लेकर बड़ी अपील, 10-15 साल पुरा... Kaithal Road Accident: कैथल में दर्दनाक सड़क हादसा, पूर्व विधायक के दो पड़पौते समेत तीन युवकों की मौ... Bahadurgarh Crime News: बहादुरगढ़ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष की ब्रेजा कार चोरी, 7 मिनट में वारदात को ... Nayab Saini Sweden Visit: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की स्वीडन यात्रा, 4,000 करोड़ रुपये के निवेश सम... Nayab Saini Sweden Visit: सीएम नायब सैनी के स्वीडन दौरे पर 4,000 करोड़ रुपये के समझौतों पर हस्ताक्षर... Ranbir Gangwa Statement: हरियाणा के मंत्री रणबीर गंगवा का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- सुर्खियों में रह... Uttarakhand Minister News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, वीडियो शेयर कर ज...
विदेश

श्रीलंकाई संसद की आज होने वाली बैठक में तय किया जा सकता है अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान हो या नहीं 

कोलंबो । श्रीलंका के मुख्य विपक्षी दल ने प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और उनके मंत्रिमंडल के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव जारी किया है। विपक्ष का आरोप है कि देश जब अपने सबसे बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहा है, तब राजपक्षे ने अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन नहीं किया। साजित प्रेमदासा के नेतृत्व में यूनाइटेड पीपुल्स फोर्स पार्टी के एक समूह ने मंगलवार को प्रस्ताव पेश किया और संसद के अध्यक्ष महिंदा यापा अबेवर्देना से अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराने की मांग की। संसद की बुधवार को होने वाली बैठक में यह निर्णय लिया जा सकता है कि अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान हो या फिर नहीं हो।
यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब देशभर में राजपक्षे और उनके छोटे भाई राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। राजपक्षे और उनके मंत्रिमंडल को सत्ता से हटाने के लिए 225 सदस्यीय संसद में बहुमत चाहिए होगा। यूनाइटेड पीपुल्स फोर्स के पास 54 मत हैं और उन्हें छोटी पार्टियों से समर्थन मिलने की उम्मीद है। सत्तारूढ़ दल के पास लगभग 150 मत हैं, लेकिन आर्थिक संकट के दौरान इस संख्या में कमी आई है जिससे कुछ नेताओं के पार्टी के विपरीत जाने की आशंका है।
श्रीलंकाई संसद की बुधवार को होने वाली बैठक के बाद इस पर निर्णय लिया जा सकता है कि अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराया जाए या नहीं। यूनाइटेड पीपुल्स फोर्स ने राष्ट्रपति के विरुद्ध भी अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है लेकिन इससे उनके पद को कोई खतरा नहीं है।

Related Articles

Back to top button