ब्रेकिंग
नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे क... इंदौर में रेलवे में TTE बनवाने के नाम पर चूड़ी कारोबारी से ₹18.50 लाख की ठगी: पत्नी और ससुराल पक्ष प... इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में अचानक धंसी सड़क: वाल्मीकि बस्ती में हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, वाहन चाल...
विदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने आइसलैंड की पीएम से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बुधवार को आइसलैंड की प्रधानमंत्री कैटरीन जैकब्सडाटिर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, ऊर्जा और मत्स्य पालन जैसे क्षेत्रों में सहयोग और द्विपक्षीय रिश्‍तों को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की। पीएम मोदी तीन यूरोपीय देशों की यात्रा के दूसरे चरण में मंगलवार को बर्लिन से कोपेनहेगेन पहुंचे। उन्‍होंने दूसरे भारत नार्डिक शिखर सम्मेलन से इतर जैकब्सडाटिर से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने आइसलैंड की प्रधानमंत्री जैकब्सडाटिर के साथ बातचीत की। उन्होंने व्यापार, ऊर्जा, मत्स्य पालन समेत अन्य क्षेत्रों में सहयोग एवं संबंधों को बढ़ावा देने पर चर्चा की। दोनों प्रधानमंत्रियों ने अप्रैल 2018 में स्‍टाकहोम में पहली भारत नार्डिक शिखर बैठक के दौरान अपनी पहली बैठक को गर्मजोशी से याद किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष दोनों देश राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

Related Articles

Back to top button