ब्रेकिंग
Singrauli: प्रेमिका की शादी कहीं और तय हुई तो 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा प्रेमी, 4 घंटे तक चला 'शोले'... Chhindwara Fire: छिंदवाड़ा की पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, 1 किमी दूर से दिखे धुएं के गुबार; 11 दमकलें... Satna News: हाईकोर्ट से जमानत मिली पर घरवाले नहीं ले जाना चाहते साथ; सतना जेल में अपनों की राह देख र... जबलपुर पहुंचे CM मोहन यादव का बड़ा दावा: 'अगर सुभाष चंद्र बोस के हाथ में होती कांग्रेस की कमान, तो क... Gwalior News: ग्वालियर में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का पर्दाफाश; मानसिक रूप से कमजोर युवक से शादी कर 2 ल... Mandala Crime: शादीशुदा प्रेमिका के घर पिस्टल लेकर घुसा सनकी आशिक, दुष्कर्म के बाद पुलिस की गाड़ी को... टी20 वर्ल्ड कप से पहले खतरे की घंटी! नागपुर में जीत के बाद भी क्यों डरे हुए हैं भारतीय फैंस? फील्डिं... Gaza Peace Deal: हमास छोड़ेगा हथियार और लड़ेगा चुनाव! अमेरिका के साथ हुई ऐतिहासिक डील, फिलिस्तीन की ...
मध्यप्रदेश

इधर द्वार पर पहुंची बारात, उधर प्रेमी संग भाग गई दुल्हन,इज्जत बचाने परिजन ने छोटी बहन से कराई शादी

 निवाड़ी जिले में में एक दुल्हन शादी के दिन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। परिजनों को जैसे ही दुल्हन के गायब होने की जानकारी मिली तो तुरंत उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई। इस दौरान दुल्हन अपने पड़ोस में रहने वाले प्रेमी के घर के अंदर मिली। इसके बाद परिजनों ने डायल हंड्रेड को सूचना दी। बाद में पुलिस प्रेमी-जोड़े को थाने ले आई।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को मंजरा ग्राम से बिनवारा बारात आई हुई थी, लेकिन दुल्हन अपने घर से गायब हो गई और अपने प्रेमी के पास पहुंच गई। जिसकी सूचना परिजनों के द्वारा निवाड़ी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस प्रेमी-जोड़े को थाने ले आई। जहां लड़की ने प्रेमी से शादी कर रहने की बात कही। प्रेमी भी इससे राजी है। दोनों शादी कर एक साथ रहना चाहते हैं। इधर, बदनामी के डर से आनन-फानन में परिजन ने दुल्हन छोटी बहन की शादी दूल्हे के साथ कर दी।

इस संबंध में निवाड़ी कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों लोगों को काफी समझाया गया, लेकिन लड़की अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। जिस पर पुलिस भी किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं कर सकती है। दोनों लड़का और लड़की बालिग हैं। वहीं पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button