ब्रेकिंग
Bhilai Steel Plant News: JLN अस्पताल के निजीकरण की चर्चा से हड़कंप, कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्... Kanker Crime News: बाघ की खाल के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 'ऑपरेशन सेफ पैसेज' के तहत वन विभाग की बड़ी कार... MCB News: सोनवर्षा गांव में राशन वितरण में बड़ा घोटाला, 111 परिवारों को नहीं मिला अनाज; कलेक्टर से की... Raipur Buldozer Action: नकटी गांव में घरों पर चला बुलडोजर, कांग्रेस ने सरकार को घेरा; मुआवजा और पुनर... Bilaspur News: NH-130 मुआवजा विवाद में किसानों की बड़ी जीत, कोर्ट ने 26 लाख रुपये भुगतान के दिए आदेश National Doctors Day: 'असली औषधि' बने डॉ. भेषज कुमार रामटेके, 23 सालों से नक्सल प्रभावित अंतागढ़ में... Khairagarh News: साल्हेवारा में 18 वर्षीय युवक ने उठाया जानलेवा कदम, हालत गंभीर; जिला अस्पताल रेफर Inspiration Story: निजी संपत्ति बेचकर बनाया था अस्पताल, अब रेडक्रॉस सोसाइटी देगी संत सुखदास साहेब के... Durg News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़की जनता, कलेक्ट्रेट के बाहर मीटर तोड़कर किया विरोध प्रदर्शन Korba News: दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट, महिला के वेश में आए बदमाशों ने मचाया कोहराम; कट्टा और बाइक...
देश

सेक्स रैकेट केस : नाबालिग पीड़िता ने लिया RJD विधायक का नाम! कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार

भोजपुर. आरा और पटना से जुड़े चर्चित सेक्स रैकेट (Patna-Ara Sex Racket) मामले में आरजेडी के एक विधायक (RJD MLA) पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. बताया जा रहा है कि उन्हें कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग पीड़िता  ने धारा 164 के तहत दोबारा कोर्ट में दर्ज कराए अपने बयान में आरजेडी विधायक (RJD MLA) का नाम लिया है.

गौरतलब है कि इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर चंद्रशेखर गुप्ता ने आवेदन देकर कोर्ट से सीलबंद लिफाफे में दर्ज बयान की कॉपी ली और उसको एसपी कार्यालय को सौंप दिया. बताया जा रहा है कि पीड़िता ने कोर्ट में दिए अपने बयान में आरजेडी के एक विधायक का नाम लिया है.

आरजेडी विधायक को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस
जानकारी के अनुसार, आरा पुलिस कोर्ट में गिरफ्तारी वारंट के लिए अर्जी देने जा रही है. हालांकि, एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने अपने बयान में सीधे आरोप लगाया है, इसलिए पुलिस बिना वारंट गिरफ्तारी कर सकती है.

पीड़िता बोली- उसे विधायक के पास भेजा जाता था
गौरतलब है कि नाबालिग पीड़ि‍ता बीते 18 जुलाई को पटना में चल रहे सेक्स रैकेट के चंगुल से किसी तरह छूटकर भोजपुर पुलिस के पास पहुंची थी. पीड़ि‍ता ने बताया था कि उसे पटना में एक इंजीनियर और एक विधायक के आवास पर भेजा जाता था.

विधायक ने संलिप्तता से किया था इनकार

आवास नंबर के आधार पर आरोप के घेरे में आए राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) विधायक ने तब सफाई देते हुए सेक्‍स रैकेट में संलिप्‍तता से इनकार किया था, लेकिन गिरफ्तार सेक्‍स रैकेट संचालिका अनिता देवी ने लड़की को विधायक आवास पर भेजे जाने की बात स्वीकार की थी. इसके बाद करीब एक महीने तक शांत पड़ा रहा यह मामला पीड़िता के कोर्ट में दिए बयान के बाद फिर चर्चा मेें है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button