ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
देश

एम्‍स के ट्रॉमा सेंटर में लगेगा अस्‍थाई कोर्ट, उन्‍नाव रेप पीड़‍िता की आज से होगी गवाही

उन्‍नाव दुष्‍कर्म पीड़‍िता (Unnao Rape Survivor) मामले में अब जल्‍द सुनवाई हो सकेगी. दिल्‍ली हाईकोर्ट (Delhi High court) की अधिसूचना और अस्‍थाई कोर्ट लगाने की अनुमति के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (AIIMS) के ट्रामा सेंटर में फास्‍ट ट्रैक कोर्ट लगाया जाएगा. जिसमें आज से उन्नाव रेप पीड़‍िता की गवाही कराई जाएगी.

ANI

@ANI

After Delhi High Court’s notification and permission to setup a temporary court in AIIMS Trauma centre, fast court to commence the testimony of rape survivor from today

बंद कमरे में दर्ज होंगे पीड़‍िता के बयान
उन्नाव रेप पीड़िता के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया बंद कमरे में होगी. इस दौरान किसी भी प्रकार की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग की मनाही होगी. इसके लिए कोर्ट ने एम्स प्रशासन को निर्देश दिए हैं. वहीं सुनवाई के दौरान सेमिनार हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद रहेंगे. वहीं इस दौरान पीड़ि‍ता और आरोपी का आमना-सामना न हो, इसकी भी व्‍यवस्‍था की गई है.

ये था मामला

विधायक कुलदीप सेंगर (Kuldeep Sengar) पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़‍िता की कार को 28 जुलाई को रायबरेली से उन्नाव लौटते वक्त सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी थी. इस हादसे में पीड़ित लड़की की दो महिला संबंधियों की मौत हो गई थी और उसका वकील गंभीर रूप से घायल हो गया था.

वहीं उन्नाव रेप केस के आरोपी और विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर कानून का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने उन्नाव रेप केस की पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में कुलदीप सेंगर को आरोपी बनाया है. हाल ही में दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि पीड़िता के पिता को मारा गया. कोर्ट ने कहा कि ये पूरा षडयंत्र सिर्फ इसलिए रचा गया ताकि पीड़िता इस मामले में अपनी शिकायत दर्ज न कर पाए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button