ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

मुहर्रम जुलुस में बवाल, उपद्रवियों ने 18 घरों में लगाई आग, पुलिस जीप को भी फूंका

बेतिया. बिहार (Bihar) के बेतिया (Bettiah) जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मुहर्रम (Muharram) के दौरान ताजिया जुलूस (Tajia Procession) में मंगलवार को जमकर बवाल हुआ. कहा जा रहा है कि बवाल के दौरान उपद्रवी तत्वों ने 18 घरों में आग लगा दी. इससे लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया. कई वाहनों को भी फूंक दिया गया. फिलहाल, घटनास्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है.

जानकारी के मुताबिक, मामला मनुआपुल थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि कर्बला मैदान में मंगलवार देर शाम को एक ही वक्‍त में दो ताजिया जुलूस निकाला जा रहा था. इस दौरान दोनों गुट आपस में भिड़ गए. दोनों तरफ के लोगों में विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट होने लगी. देखते-ही देखते उपद्रवी भीड़ ने 18 घरों में आग लगा दी. साथ ही मनुआपुल थाने की पुलिस जीप और चार बाइक को भी फूंक डाला गया.

मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी ललन मोहन प्रसाद, डीएम डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे और एसपी जयंतकांत सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. उपद्रवियों द्वारा जलाए गए घरों के लोगों ने बताया कि सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम दिया गया है. वहीं, नरकटियागंज में भी जुलूस के दौरान उपद्रवियों ने पत्थर बरसाए. इधर, झंझारपुर में भी दो पक्षों में मारपीट की खबर है. बाद में पुलिस की तत्परता से मामले पर काबू पा लिया गया. इसके अलावा दरभंगा के सिंहवारा में जुलूस के दौरान झड़प में छह लोग जख्मी हो गए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button