ब्रेकिंग
Sir Garfield Sobers: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स का निधन, सचिन और विराट ने दी श्र... Black Line on Nails: नाखूनों पर दिखने वाली काली लाइन को न करें इग्नोर, हो सकता है स्किन कैंसर का संक... Abhijeet Dipke Ink Attack: जंतर-मंतर पर भारी हंगामा, कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स... Heart Attack After Stent: क्या स्टेंट लगने के बाद भी आ सकता है हार्ट अटैक? जानें क्या कहते हैं एक्सप... Nail Polish Buying Tips: नेल पॉलिश खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, जानें कौन से केमिकल होते हैं ख... Upcoming IPOs: शेयर बाजार में कमाई का शानदार मौका, अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, चेक करें डिटेल्स Gold Rate Forecast: 6 हफ्ते बाद सस्ता हुआ सोना, जानें अब खरीदारी का सही समय है या नहीं ICICI Bank Q1 Results: आईसीआईसीआई बैंक का शानदार प्रदर्शन, शुद्ध लाभ करीब 14% बढ़कर 15,440 करोड़ रुप... Egg Price Hike: 9 रुपये तक पहुंचा एक अंडे का भाव, मक्का और सोयाबीन के महंगे होने से बढ़ी कीमतें JK Cement Q1 Results: जेके सीमेंट का शुद्ध लाभ 15.3% घटा, लेकिन परिचालन आय में हुआ शानदार इजाफा
देश

उन्‍नाव मामले में बयान के लिए AIIMS पहुंचा रेप का आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर

उन्‍नाव रेप मामले में बीजेपी से निष्‍कासित आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर को बुधवार को एम्‍स लाया गया. जहां कुलदीप का बयान दर्ज कराया जाएगा. सेंगर के साथ ही आरोपी शशि सिंह को भी लाया गया है. इसके साथ ही रेप पीड़ि‍ता का भी बयान भी बंद कमरे में दर्ज कराया जाएगा.

बता दें कि एम्स के जय प्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर की पहली मंजिल पर सेमिनार हॉल में यह कोर्ट बनाया गया है. जहां 11 सितंबर यानी आज से पीड़िता के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. जिला जज धर्मेश शर्मा भी अस्‍थाई कोर्ट में बयान दर्ज करने के लिए पहुंच गए हैं.

पीड़ि‍ता और आरोपी का नहीं होगा आमना-सामना
दिल्‍ली हाईकोर्ट के आदेशानुसार इस बात की पूरी व्‍यवस्‍था की गई है कि आरोपी विधायक और रेप पीड़‍िता का आमना-सामना न हो. उन्नाव रेप पीड़िता के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया बंद कमरे में हो रही है. इस दौरान किसी भी प्रकार की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग की मनाही है. इसके लिए कोर्ट ने एम्स प्रशासन को निर्देश दिए हैं. वहीं सुनवाई के दौरान सेमिनार हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद हैं.


ये है मामला
बता दें कि दुष्‍कर्म पीड़‍िता के साथ आरोपी विधायक सेंगर ने 2017 में दुष्‍कर्म किया था, जब वह नाबालिग थी. रेप का आरोप लगाने वाली पीड़‍िता की कार को बीते 28 जुलाई को रायबरेली से उन्नाव लौटते वक्त सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी थी. जिसमें वह मरते-मरते बची. जबकि अन्‍य दो लोगों की मौत हो गई. इसमें पीड़‍िता का वकील भी घायल हो गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button