ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
देश

पीएम मोदी ने कूड़ा बीनने वालीं महिलाओं के साथ सीखा पॉलीथीन का प्रबंधन

मथुरा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मथुरा (Mathura) की धरती से देश और दुनिया को ‘प्लास्टिक मुक्त भारत’ (Plastic Free India) बनाने का संदेश दिया है. पीएम मोदी ने प्लास्टिक का कूड़ा बीनने वाली 25 महिलाओं के साथ बैठकर खुद प्लास्टिक प्रबंधन के गुर सीखे. उन्होंने कूड़े से कौन सी प्लास्टिक को कहां रखनी है? आदि की जानकारी हासिल की. यही नहीं पीएम मोदी ने इस दौरान इन महिलाओं को सम्मानित भी किया और उनके कार्यों में आने वाली दिक्कतों को करीब से समझा.

बता दें इन 25 महिलाओं को प्लास्टिक मुक्त भारत के ब्रांड एम्बेस्डर भी बनाया जाएगा. इससे पहले पीएम मोदी ने गायों की पूजा की और साथ ही गाय के पेट से प्लास्टिक निकालने के ऑपरेशन को लाइव देखा. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद हेमा मालिनी सहित तमाम नेता और अफसर मौजूद रहे.महिलाओं के साथ बैठकर प्लास्टिक के कूड़े का प्रबंधन सीखते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मथुरा की वेटरनेरी यूनिवर्सिटी (Mathura Veterinary University) में आजादी के बाद पशुओं के लिए सबसे बड़े कार्यक्रम की शुरुआत करने पहुंचे हैं. कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों के टीकाकरण कार्यक्रम की भी शुरुआत की.

तय कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी  11 बजे से 12:10 तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. आजादी के बाद पहली बार पशुओं के लिए इतने बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. वह राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम की भी शुरुआत करेंगे. इसका उद्देश्य आगामी 5 साल में पशुओं में होने वाली घातक बीमारी को खत्म करने की है. इसके अलावा देशव्यापी कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम की भी शुरुआत होगी. इस अभियान के माध्यम से 600 जिलों में सौ-सौ गांव की 200-200 गायों का आगामी 6 माह में कृत्रिम गर्भाधान किया जाएगा. गायों की नस्ल को सुधारने के लिए देश मे पहली बार इतना बड़ा कार्यक्रम हो रहा है.

पीएम मोदी पशु विभाग द्वारा मेला प्रदर्शनी का भी निरीक्षण करेंगे. गाय के पेट की सर्जरी कर निकलने वाली पॉलीथिन का भी लाइव ऑपरेशन देखेंगे. भारत से प्लास्टिक मुक्त अभियान की भी प्रधानमंत्री शुरुआत करेंगे. देशभर के लिए 40 मोबाइल पशु चिकित्सा वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा. इस दौरान मथुरा के लिए 150 करोड़ से भी ज्यादा की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा. इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार के कई मंत्री मौजूद हैं. पीएम मोदी के साथ मंच पर मंच पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, संजीव बालियान, मंत्री श्रीकांत शर्मा और लक्ष्‍मीनारायण और सांसद हेमामालिनी मौजूद हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button