ब्रेकिंग
आपदा में दुपट्टे का टुकड़ा बांधा था, अब अहमदाबाद से भेजी राखी: CM पुष्कर सिंह धामी को बहन धनगौरी का ... पीरियड्स के असहनीय दर्द से पाएं राहत: गायनेकोलॉजिस्ट ने बताए 3 जरूरी न्यूट्रिएंट्स; पेनकिलर की नहीं ... इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान टीम में घमासान: कप्तान बाबर आजम को हुआ तेज बुखार; डॉक्टर ने दी 3 दिन आराम... थाईलैंड के पटाया पहुंचा 5000 सैनिकों वाला अमेरिकी युद्धपोत 'USS अब्राहम लिंकन': रेड लाइट एरिया में प... क्लीन एनर्जी भरपूर, फिर भी कोयले पर निर्भरता क्यों?: ग्रिड क्षमता और बैटरी स्टोरेज की कमी से बर्बाद ... 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड स्क्रीन के साथ Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, ₹4,000 की छूट; देखें कीमत व... जन्माष्टमी पर क्यों बनाए जाते हैं लड्डू गोपाल के नन्हे चरण चिह्न? जानिए धार्मिक महत्व और सही दिशा रोमांस छोड़ सस्पेंस-थ्रिलर की ओर मुड़ीं करीना कपूर: पृथ्वीराज सुकुमारन संग 'दायरा' में आएंगी नजर; पि... सोनभद्र NCL ओवरमैन हत्याकांड का खुलासा: 2 घंटे पहले घर पहुंचे पति ने प्रेमी संग देखा; पत्नी और प्रेम... अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO पर आज लगेगी अंतिम मुहर: चंदा चोरी विवाद के बाद प्रशासनिक सुधार, रेस मे...
मध्यप्रदेश

जर्मन बैंक के प्रतिनिधियों ने किया बड़वानी और सेंधवा सीवरेज परियोजना का निरीक्षण

भोपाल : नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा जर्मन बैंक केएफडब्ल्यू की सहायता से मंडला, नरसिंहपुर, सेंधवा, बड़वानी और नर्मदापुरम में सीवरेज परियोजना का कार्य किया जा रहा है। केएफडब्ल्यू बैंक का प्रतिनिधि मंडल विगत मगंलवार से मध्यप्रदेश दौरे पर है। जर्मन बैंक केएफडब्ल्यू के तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने सबसे पहले बड़वानी सीवरेज परियोजना के आईपीएस-1 और सीवरेज नेटवर्क सहित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया।

दल ने मैनहोल के साथ हाइड्रोटेस्टिंग का जायजा भी लिया। तीन सदस्यीय दल में श्री ल्यूकास मेस, मिस जुलियाना और श्री राहुल मनकोटिया शामिल हैं। वित्तीय विशेषज्ञ मिस जुलियाना ने परियोजना के लंबित देयकों संबंधी जानकारी ली तो वहीं अन्य विशेषज्ञों ने परियोजना पूरी होने की समय-सीमा पर संविदाकार से चर्चा की। दल ने सेंधवा सीवरेज परियोजना के कार्यों का भी निरीक्षण किया। दल के साथ एमपीयूडीसी से खरगौन इकाई के परियोजना प्रबंधक श्री राजेन्द्र कुमार सोलंकी, तकनीकी अधिकारी श्री कमलेश भटनागर, सहायक परियोजना प्रबंधक रोहित मालवीय के साथ पीएमसी जीटैक के विशेषज्ञ मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button