ब्रेकिंग
गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में अवकाश: उपराज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन कनॉट प्लेस इनर सर्किल फिर होगा वाहनमुक्त? NDMC ने जनता से मांगे सुझाव, जानिए प्लान
व्यापार

बेटी के बेहतर भविष्य के लिए सुकन्या योजना या PPF में कौन सी स्कीम है बेहतर? जानें डिटेल्स

PPF Vs SSY: पीपीएफ में आप 15 साल के लिए निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम का लॉक इन पीरियड 5 साल का है. यहां निवेश करने पर इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत छूट का लाभ मिलता है.

PPF Vs Sukanya Samriddhi Yojana: बच्ची के जन्म के बाद से ही हर माता-पिता की यह कोशिश रहती है कि वह उसके भविष्य के लिए बेहतर निवेश ऑप्शन चुनें. सरकार भी बच्ची की पढ़ाई और शादी को प्रोत्साहित करने के लिए कई तरह की स्कीम लेकर आती रहती है. यहां हम आपको दो सरकारी स्कीम के बारे में बता रहे हैं जिसमें निवेश करने पर बेहतर रिटर्न मिल सकता है. यह स्कीम है- पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund) और सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana). दोनों स्कीम सरकार द्वारा चलाई जाती है. इसके साथ ही दोनों स्कीम मार्केट जोखिमों से दूर है.

बहुत से लोग बेटी के बेहतर भविष्य के लिए दोनों स्कीम में निवेश कर सकते हैं. लेकिन, कई बार निवेशक केवल एक ही स्कीम में निवेश करना चाहते हैं. ऐसे में यह कन्फ्यूजन हो जाता है कि दोनों में से बेहतर स्कीम कौन सी है. तो चलिए हम आपको पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) के बीच के फर्क के बारे में बताते हैं-

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में आप 15 साल के लिए निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम का लॉक इन पीरियड 5 साल का है. इस स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत छूट का लाभ मिलता है. इस स्कीम में एक वित्त वर्ष (Financial Year) में आपको कम से कम 500 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपये निवेश करने का मौका मिलेगा. पीपीएफ में आपको सालाना ब्याज दर करीब 7.1 प्रतिशत मिलता है. अगर आप अचानक पैसों की जरूरत पड़ गई है तो आप 5 साल के बाद कुल जमा राशि का 50 प्रतिशत तक निकाल सकते हैं. इस स्कीम में आप बेटा और बेटी दोनों के लिए ही निवेश कर सकते हैं.

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)

सुकन्या समृद्धि योजना को सरकार ने बच्चियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए लॉन्च किया है. इस स्कीम में निवेशक को 7.6 प्रतिशत ब्याज दर सालाना मिलता है. इस स्कीम में आपको एक साल के अंदर कम से कम 250 रुपये जमा करना अनिवार्य है. वहीं ज्यादा से ज्यादा आप इस स्कीम के तहत आप 1.5 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम के तहत बच्ची के 0 साल से लेकर 10 साल तक के होने पर खाता खुलवाया जा सकता है.

बच्ची के 18 साल के बाद वह पढ़ाई के लिए खाता से आंशिक निकासी कर सकती है. बच्ची के 21 साल पूरे होने के बाद वह खाते से पूरे पैसे निकाल सकती हैं. इस स्कीम में आप बच्ची के 15 साल के होने तक निवेश कर सकते हैं और जमा राशि पर आपको 21 साल तक ब्याज सरकार द्वारा दिया जाएगा. अगर आप किसी दोनों में से किसी एक स्कीम में ही निवेश करना चाहते हैं तो सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)  में आपको ज्यादा रिटर्न मिलेगा.

Related Articles

Back to top button