ब्रेकिंग
नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
छत्तीसगढ़

पार्सल कार्यालय में विजिलेंस का छापा

बिलासपुर।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन की तीन सदस्यीय विजिलेंस टीम ने गुरुवार की दोपहर 12 बजे जोनल स्टेशन स्थित पार्सल कार्यालय में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान महिला सीनियर कमर्शियल क्लर्क के काउंटर की जांच की गई तो उसमें छह हजार रुपये कम थे। यह आकलन रसीद के आधार पर किया गया। इसके बाद टीम ने क्लर्क पर प्रकरण दर्ज किया। मामला सीनियर डीसीएम को भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर महिला पर कार्रवाई होगी।

पार्सल कार्यालय में किसी भी सामान की बुकिंग कराने पर तत्काल शुल्क जमा करना पड़ता है। इसी के आधार पर रसीद कटती है, जिसे रेलवे की भाषा में बिल्टी कहते हैं। काउंटर से चार रसीद कटती है। इसमें मूल प्रति ग्राहक को दी जाती है। दो रिकार्ड के लिए फाइल में नस्ती की जाती है और एक एकाउंट सेक्शन को भेजा जाता है। टीम ने काउंटर में रसीद जांच की। सभी रसीद को मिलाकर जितनी राशि काउंटर में होनी चाहिए थी, उसमें छह हजार रुपये कम थे। जबकि नियमानुसार रसीद की मूल प्रति तभी बुकिंगकर्र्ता को देनी है, जब वह पूरी राशि जमा करें।

Related Articles

Back to top button