ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

अंतर-धार्मिक विवाह से गुस्साए साले ने जीजा को मौत के घाट उतारा

हैदराबाद । हैदराबाद में 25 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा हैं, कि मृतक ने हाल ही में दूसरे धर्म की लड़की से शादी की थी। अंतर-धार्मिक विवाह से गुस्साए पत्नी के परिवार वालों ने उस मौत के घाट उतार दिया। मृतक का नाम नागराजू बताया जा रहा है। बुधवार को वह अपनी पत्नी अश्रीन सुल्ताना के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था। तभी उनपर चार-पांच लोगों ने हमला कर दिया। नागराजू एक कार शोरूम में सेल्स मैन के तौर पर काम करता था। नागराजू पर हमलावरों ने लोहे की रॉड से वार किया। जिससे उसके मौके पर ही मौत हो गई। सुल्ताना ने आरोप लगाया कि उसके भाई और कुछ अन्य लोगों ने नागराजू पर हमला किया।मामले को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुल्ताना के भाई और बहनोई को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जानकारी की घोषणा बाद में की जाएगी।
नागराजू रंगारेड्डी जिले के मरपल्ली गांव का रहना वाला था, जबकि सुल्ताना उसके पड़ोसी गांव घानापुर में रहती थी। दोनों सात साल से रिलेशनशिप में थे। लेकिन सुल्ताना का परिवार नागराजू के खिलाफ था। 31 जनवरी को नागराजू और सुल्ताना ने भागकर लाल दरवाजा इलाके में आर्य समाज मंदिर में शादी की और शादी के बाद सुल्ताना का नाम बदलकर पल्लवी कर लिया। अपनी जान बचाने दंपति विशाखापत्तनम चले गए। नागराजू के माता-पिता के अनुसार, वे पांच दिन पहले हैदराबाद आए थे और सरूरनगर के पांजा अनिल कुमार कॉलोनी में रह रहे थे। इसका पता सुल्ताना के परिवार को लगा, तब उन्होंने मर्डर करने का प्लान बना लिया। बुधवार की रात जब नागराजू अपनी पत्नी के साथ बाइक पर घर से निकला, तब सुल्ताना के भाई और अन्य लोगों ने उनका पीछा कर उन पर हमला बोल दिया। नागराजू के शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button