ब्रेकिंग
Police News: सड़क हादसे में आरक्षक की दुखद मौत; सरकार ने परिवार को दी 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता Bhilai News: साईं मंदिर डकैतीकांड के 67 दिन बीते, पुलिस के हाथ अब भी खाली; आखिर कहाँ छिपे हैं डकैत? Double Murder: बाउंसर जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, दोनों की मौत; इलाके में पसरा सन्नाटा Gold Robbery: ज्वेलरी शोरूम के मैनेजर पर तलवार से वार, बदमाशों ने लूटे 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवर Crime News: गवाही देने से नाराज बदमाश ने चलाया चाकू, दो युवक गंभीर रूप से घायल; आरोपी गिरफ्तार Balod Heritage: विश्व पटल पर चमका बालोद का करकाभाट; 5000 साल पुराने अवशेष देखने कोरिया से पहुंचे शोध... Prayas Entrance Exam 2026: छत्तीसगढ़ प्रयास स्कूलों में एडमिशन के लिए 10 मई को परीक्षा; NEET, JEE और... Chhattisgarh Crime: बालोद के पास पटरी पर मिले युवक-युवती के शव; प्रेम प्रसंग में जान देने की चर्चा, ... CG News: तेंदुए और हाथियों के हमले में दो की मौत; MCB और कोरिया में दहशत, वन विभाग की लापरवाही पर फू... IPL 2026 Final: बेंगलुरु से क्यों छिनी आईपीएल फाइनल की मेजबानी? जानें BCCI के इस बड़े फैसले के पीछे ...
व्यापार

इधर RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, उधर बड़े बैंकों ने ग्राहकों को दे द‍िया झटका

Interest Rate Hike: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बढ़ती महंगाई पर काबू पाने के ल‍िए अचानक नीतिगत दर में बदलाव क‍िया. इसके बाद कई बैंकों ने रेपो रेट आधारित ब्याज दर (EBLR) बढ़ा दी है. आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने इसे बढ़ाकर 8.10 प्रतिशत और बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने 6.90 प्रतिशत कर दिया है.

ब्याज दर बढ़ाने की घोषणा

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of Baroda) और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) ने भी रेपो रेट बढ़ने के बाद ब्याज दर बढ़ाने की घोषणा की है. आरबीआई (RBI) ने मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए रेपो रेट को 0.40 प्रतिशत बढ़ाकर 4.40 प्रतिशत करने की घोषणा की. इसके बाद बैंकों ने यह फैसला किया है.

महंगे हो जाएंगे लोन

ईबीएलआर (EBLR) में इजाफा होने से वृद्धि से ग्राहकों के लिए पर्सनल लोन, व्‍हीकल लोन और होम लोन महंगे हो जाएंगे. आईसीआईसीआई बैंक की तरफ से कहा गया ‘आईसीआईसीआई-ईबीएलआर में रेपो दर के साथ बदलाव किया जा रहा है. यह अब 8.10 प्रतिशत होगी. इसे चार मई से लागू क‍िया गया.’

सार्वजानिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने भी ब्याज दर में बदलाव किया. बैंक की तरफ से कहा गया क‍ि ‘खुदरा ऋण के लिए लागू बीआरएलएलआर (BRLLR) 5 मई, 2022 से 6.90 प्रतिशत कर दी गई है. इसमें आरबीआई की 4.40 प्रतिशत रेपो दर और 2.50 प्रतिशत ‘मार्कअप’ शामिल है.’

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने भी रेपो रेट में बदलाव के साथ आरबीएलआर (RBLR) को 5 मई, 2022 से बढ़ाकर 7.25 प्रतिशत कर दिया है. सेंट्रल बैंक ने भी आरबीएलआर (RBLR) में 0.40 प्रतिशत का इजाफा करके 7.25 प्रतिशत कर दिया है.

Related Articles

Back to top button