ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
मनोरंजन

Anek के एक सीन ने मचा दी धूम

आयुष्मान खुराना की फिल्म अनेक का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हुआ है। सोशल मीडिया पर करीब 3 मिनट के इस ट्रेलर के चर्चे हैं। खासतौर पर 31 सेकंड के एक सीन ने हिंदी भाषा और भारतीय होने की डिबेट को फिर ताजा कर दिया है। इस सीन को देखकर लोग अजय देवगन और संदीप किच्चा की डिबेट को याद कर रहे हैं। फिल्म सोशियो-पॉलिटिकल ड्रामा है। ट्रेलर का दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके कई सीन्स और डायलॉग चर्चा में  हैं। फिल्म के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा है। इसमें खासतौर पर नॉर्थ ईस्ट के लोगों के साथ होने वाले भेदभाव को दिखाया गया है।आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म अनेक के कुछ सीन्स सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहे हैं। खासतौर पर हिंदी भाषा वाले सीन की क्लिप लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर की है और तारीफ कर रहे हैं। इस सीन में आयुष्मान खुराना गाड़ी चला रहे हैं और एक शख्स से बात करते दिख रहे हैं। आयुष्मान पूछते हैं आप कहां से हैं सर? जवाब मिलता है तेलंगाना। इस पर आयुष्मान पूछते हैं, साउथ, साउथ क्यों सर? इस पर शख्स जवाब देता है, क्योंकि मैं साउथ इंडिया से हूं। इस पर आयुष्मान खुराना बोलते हैं, तेलंगाना तो तमिलनाडु के नॉर्थ में है। तमिलनाडु के लोगों को आपको नॉर्थ इंडियन कहना चाहिए। इस पर वह बोलते हैं, शायद। अब आयुष्मान पूछते हैं, आपको क्या लगता है, मैं कहां से हूं सर? शख्स बोलता है, नॉर्थ इंडिया। आयुष्मान बोलते हैं, ऐसा क्यों लगता है आपको, जवाब मिलता है, क्योंकि तुम्हारी हिंदी साफ है।

Related Articles

Back to top button