ब्रेकिंग
Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवर... Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठा... Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भ... Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह... Noida School Timing Changed: भीषण गर्मी के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का समय बदला; अब इस समय... Ram Mandir CEO Controversy: राम मंदिर प्रशासन में CEO नियुक्ति का संत समाज ने किया विरोध; 'सरकारी हस... Gorakhpur Express Mystery: ट्रेन से रहस्यमयी ढंग से लापता हुई महिला यात्री; सूटकेस भी गायब, मचा हड़क... Akhilesh Yadav Promise: सपा सरकार आई तो बदलेगी शिक्षा नीति; अखिलेश यादव का यूपी के युवाओं से बड़ा वाद...
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने खिरनी और केसिया के पौधे लगाए

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में सागर रॉयल विलास रहवासी संघ के पदाधिकारियों के साथ खिरनी और केसिया का पौधा लगाया। रहवासी संघ के श्री गुरूचरण सिंह, श्री परिमल यादव, श्री ओमवीर सिंह राणा और श्री संजीव खरे ने पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पदाधिकारियों को स्वच्छता अभियान और वृक्षा-रोपण गतिविधियों में निरंतर सक्रियता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

रहवासी संघ अपनी कॉलोनी में स्वच्छता और पर्यावरण के लिए कार्य कर नागरिकों को भी इस दिशा में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करता है। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों के साथ मिलकर पर्यावरण और स्वच्छता की गतिविधियाँ संचालित की जाती हैं। कॉलोनी की दीवारों को चित्रकारी से सुंदर और आकर्षक बनाया गया है।

खिरनी का पेड़ भारत में विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, महाराष्ट्र, तमिलनाडु आदि में होता है। इसका फल खिरनी, नीम के फल जैसा होता है, जो बहुत मीठा और गरम होता है। केसिया की छाल और पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाएँ बनाने में किया जाता है।

Related Articles

Back to top button