ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
व्यापार

असली या नकली है आपका Aadhaar? इस तरह एक मिनट में करें जांच, जानिए प्रोसेस

Aadhaar Card Verification: आपका आधार वैध है या नहीं, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आप इसका आसानी से पता लगा सकते हैं.

नई दिल्ली. आज के दौर में आधार कार्ड (Aadhaar) बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट है. हाल में ही फर्जी आधार के कुछ मामले सामने आए हैं. आधार नंबर जारी करने वाली संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी यूआईडीएआई (UIDAI) ने आधार फ्रॉड से बचने के लिए सलाह दी है. आपका आधार वैध है या नहीं, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आप इसका आसानी से पता लगा सकते हैं.

यूआईडीएआई ने कहा है कि आपका आधार ऑनलाइन वेरिफाई हो सकता है. आधार कार्डधारक की उम्र, जेंडर, राज्य और मोबाइल के अंतिम तीन अंक के बारे में ‘माईआधार डॉट यूआईडीएआई डॉट इन’ पर जाकर वेरिफाई किया जा सकता है.

जहां तक ऑफलाइन वेरिफिकेशन का सवाल है, आधार कार्ड के क्यूआर कोड से जानकारी वेरिफाई की जा सकती है. भले ही आपके आधार कार्ड के साथ छेड़छाड़ की गई हो, लेकिन क्यूआर कोड की जानकारी सुरक्षित है. क्यूआर कोड को प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर उपलब्ध ‘आधार क्यूआर स्कैनर’ ऐप के जरिए पढ़ा जा सकता है. हाल में ही यूआईडीएआई ने बाजार में तैयार किए गए PVCC Aadhar Card को बैन किया है.

ऐसे करें वेरिफाई>> आप सबसे पहले यूआईडीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं.>> इस साइट पर कई ऑप्शन में से आपको My Aaddhaar पर क्लिक करना होगा.>> यहां कई सर्विस लिस्ट में से आप Verify an Aadhaar number का चुनाव करें.>> अब आधार कार्ड पर दिए गए 12 अंकों को एंटर करने के साथ कैप्चा लिखकर Proceed to Verify पर क्लिक करें.>> उसके बाद आप अगले पेज पर पहुंचेंगे, जिसमें आपकी उम्र, जेंडर, राज्य और मोबाइल नंबर की डिटेल होगी. इस तरह से आप अपने आधार कार्ड की वैधता जांच सकते हैं.

Related Articles

Back to top button