ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
देश

इंटरनेट मीडिया पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार बर्दाश्त नहीं: मनोज

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ सरकार की छवि खराब करने के उद्देश्य से भ्रामक एवं तथ्यहीन खबरें प्रकाशित करने वाले सभी न्यूज एजेंसी के विरूद्ध कांग्रेस विधायक एवं संसदीय सचिव यूडी के साथ कुनकुरी थाने में कराया अपराध दर्ज कराया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में भ्रामक एवं तथ्यहीन समाचार प्रकाशित करने वाले सभी न्यूज एजेंसी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराया जा रहा है। इसी कड़ी में जशपुर कांग्रेस कमेटी ने कुनकुरी थाना में एफआईआर दर्ज कराया
यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री व सरकार को बदनाम करने न्यूज एजेंसी, वेब पोर्टल एवं इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लगातार भ्रामक समाचार प्रकाशित हो रहा है। जिससे प्रदेश में सामाजिक सौहाद्र,भाईचारा को खतरा है। यदि ऐसे ही चलता रहा तो समाज में इसका विपरित असर होगा। कहा कि ऐसे कथित पत्रकारों के खिलाफ कार्यवाही नही की जाती है तो आने वाले समय मे इसके दुष्परिणाम नजर आएगा।
मनोज ने यह भी कहा कि हमारे पत्रकार ईमानदारी और सम्मान के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभाते हैं। बगैर किसी भय या पक्षपात के अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं। लेकिन कुछ लोगो के द्वारा ऐसी भ्रामक समाचार लोगो के सामने लाकर समाज का और प्रदेश का माहौल खराब करने की चेष्टा करते है जो ठीक नहीं है।
जिला कांग्रेस के प्रवक्ता अद्याशंकर त्रिपाठी ने कहा कि कुछ लोग अपने फायदे के लिए शासन और प्रशासन के खिलाफ तथ्यहीन और भ्रामक समाचार प्रकाशित कर भय और तनाव की स्थिति उत्पन्न कर अपनी जेब गर्म करने का काम कर रहे है जो सही नही है। त्रिपाठी ने ऐसे लोगो को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोग सुधर जाए नहीं तो ऐसे लोगो पर कड़ी करवाई होगी। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सम्मान को ठेस पहुचाने वालो को बर्दाश्त नही किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button