ब्रेकिंग
Namo Bharat News: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत की 10 अतिरिक्त ट्रिप्स; अब और भी आसान होगा सफर Border Security News: घुसपैठ और तस्करी पर नकेल; अमित शाह ने जिला अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी,... Modi Govt 12 Years: मोदी सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे; भाजपा मनाएगी भव्य जश्न, 2047 का रोडमैप होग... Ayushman Bharat Delhi: दिल्ली में 7.72 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी; 10 लाख तक का मिल रहा कैशले... Annapurna Bhandar Update: लक्ष्मी भंडार में गड़बड़ियों का दावा; बंगाल सरकार ने शुरू की नई स्कीम, जून स... TMC Leaders in Legal Trouble: ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ... Action Against Bhojpuri Singer: सम्राट चौधरी पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा; पटना साइबर पुलिस ने गायक चु... CAT Stay on DGHS Chief Transfer: दिल्ली DGHS प्रमुख डॉ. वत्सला अग्रवाल के तबादले पर CAT की रोक; सरका... Supreme Court Verdict: एसआईआर की संवैधानिक वैधता पर कोर्ट का फैसला; अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'चुनाव आ... Lucknow Gangrape Case: यूपीएससी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार आरोपितों पर 25-25 हजार का ...
विदेश

गूगल की पूर्व कर्मी ने कंपनी के विरुद्ध दायर किया नस्लीय भेदभाव का मुकदमा 

सैन जोस । गूगल की एक पूर्व कर्मचारी ने प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी पर नस्लीय भेदभाव के लिए मुकदमा दायर करते हुए आरोप लगाया है कि वह अपने अश्वेत कर्मचारियों के साथ अनुचित व्यवहार करती है। मुकदमे में दावा किया गया है कि कंपनी अश्वेत कर्मचारियों को निचले स्तर की और कम वेतन वाली नौकरियां देती है और अगर वे इसके खिलाफ आवाज उठाते हैं, तो उनके लिए काम करना मुश्किल बना दिया जाता है।
एप्रैल कर्ली को कंपनी के लिए अश्वेत कर्मचारियों की भर्ती करने के लिए 2014 में नौकरी पर रखा गया। उन्होंने सैन जोस में कैलिफोर्निया के नॉर्दन डिस्ट्रिक्ट के लिए यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में अपने मुकदमे में दावा किया कि उन्होंने कंपनी के खिलाफ आवाज उठानी शुरू की और अश्वेत कर्मचारियों तथा आवेदकों के खिलाफ गूगल के दोहरे मानदंडों में सुधार का आह्वान किया, जिसके बाद 2020 में उन्हें गैरकानूनी रूप से नौकरी से निकाल दिया गया। शिकायत में कहा गया अपने नस्लीय रूप से भेदभावपूर्ण ‘कॉरपोरेट कल्चर’ का अनुसरण करते हुए गूगल अपने अफ्रीकी अमेरिकी तथा अश्वेत कर्मचारियों के नस्लीय भेदभाव करता है।

Related Articles

Back to top button