ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
मध्यप्रदेश

महंगाई भत्ता देने में भी सरकार ने किया कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार

भोपाल । लंबे संघर्ष, आंदोलन, ज्ञापन के बाद मुख्यमंत्री ने जन्मदिन पर प्रदेश के कर्मचारियों को 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की घोषणा करी थी जिस के आदेश जारी किए गए हैं लेकिन आदेश में स्पष्ट उल्लेख है कि सातवें वेतन प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को ही 11 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। वहीं छठवें वेतन प्राप्त करने वाले कर्मचारी एवं विनियमित 48000 स्थाई कर्मी के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। जिससे छठवां वेतन प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में एवं स्थाई कर्मियों में असंतोष व्याप्त हो गया है।
मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि सरकार जब जब महंगाई भत्ता के आदेश जारी करती है तो तब तक किसी न किसी संवर्ग के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता का लाभ देना भूल जाती है। उनके साथ सोतेलो जैसा व्यवहार किया जाता है। फिर जब नौकरशाही और सरकार के सामने संगठनों द्वारा ध्यान आकर्षित  कराया जाता है की छठवें वेतनमान प्राप्त कर्मचारी एवं स्थाई कर्मियों तथा अन्य संवर्ग के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ नहीं मिला है तब सरकार अलग से आदेश जारी करने का काम करती है जो कि न्याय संगत नहीं है। शासकीय कर्मचारियों के साथ ही छठवें वेतनमान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों एवं स्थाई कर्मियों या अन्य संवर्ग के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता का लाभ देने के आदेश एक साथ जारी होना चाहिए। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच 24 मार्च को मुख्यमंत्री से भेंट कर ज्ञापन सौंपकर मांग करेगा कि छठवें वेतनमान प्राप्त कर्मचारियों एवं स्थाई कर्मियों तथा अन्य संवर्ग के कर्मचारियों को भी 11 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ देने के आदेश जारी करें जाएं।

Related Articles

Back to top button