ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
खेल

मुंबई इंडियंस की गुजरात टाइटंस पर आखिरी ओवर में जीत, जानिए पॉइंट टेबल का हाल

IPL 2022 Points Table: आईपीएल 2022 के 51वें मैच में पॉइंट टेबल में सबसे निचले पायदान पर चल रही मुंबई इंडियंस ने टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस को हराकर उसका प्‍लेऑफ में जाने का इंतजार बढ़ा दिया है.

नई दिल्‍ली. आईपीएल 2022 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को हराकर उसका प्‍लेऑफ में जाने का इंतजार बढ़ा दिया है. रोहित शर्मा की अगुआई में पॉइंट टेबल में 10वें नंबर पर मौजूद मुंबई ने टेबल टॉपर गुजरात को रोमांचक मुकाबले में 5 रन से हराया. पहले बल्‍लेबाजी करते हुए मुंबई ने 178 रन का लक्ष्‍य दिया. जवाब में गुजरात निर्धारित ओवर में महज 172 रन ही बना पाई.

आईपीएल के 51वें मैच के बाद पॉइंट टेबल में कोई बदलाव नहीं हुआ, मगर गुजरात का इंतजार बढ़ गया. गुजरात 11 मैचों में से 8 जीत के साथ कुल 16 अंकों के साथ टॉप पर बरकरार है. गुजरात ने अभी तक 3 मैच गंवाए है. वहीं मुंबई 4 अंकों के साथ पॉइंट टेबल में सबसे निचले 10वें पायदान पर है. मुंबई ने 10 में से 2 मैच ही जीते, जबकि 8 मैच गंवाए हैं और प्‍लेऑफ ही रेस से बाहर हो गई है. टॉप 2 में गुजरात के अलावा एक और नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स का कब्‍जा है.

बटलर और चहल का ऑरेंज कैप और पर्पल कैप पर दबदबाऑरेंज कैप राजस्‍थान रॉयल्‍स के जोस बटलर के पास है. उन्‍होंने 10 मैचों में 588 रन बनाए, जिसमें 3 शतक भी शामिल है. ऑरेंज कैप की रेस में केएल राहुल 10 मैचों में 451 रन के साथ दूसरे स्‍थान पर है. वहीं डेविड वॉर्नर 8 मैचों में 356 रन के साथ तीसरे स्‍थान पर है.

पर्पल कैप राजस्‍थान के युजवेंद्र चहल के पास है, जिन्‍होंने 10 मैचों में 19 विकेट लिए. चहल को कुलदीप यादव से कड़ी टक्‍कर मिल रही है, जो 10 मैचों में 18 विकेट के साथ पर्पल कैप की रेस में दूसरे स्‍थान पर है. वहीं कगिसो रबाडा और टी नटराजन दोनों 9-9 मैचों में 17-17 विकेट के साथ तीसरे और चौथे स्‍थान पर है.

Related Articles

Back to top button