ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
खेल

बॉयकॉट और एंड्रयू स्ट्रॉस को ब्रिटेन की पूर्व पीएम ने जाते-जाते दी ऐसी सौगात, जिंदगी भर रखेंगे याद

लंदन : इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रास और जैफ्री बॉयकाट को देश की पूर्व प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने अपने इस्तीफे के साथ नाइटहुड उपाधि प्रदान की है। इन दोनों के नाम के आगे अब सर लगाया जाएगा। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों के नाम थेरेसा के इस्तीफे के साथ उनकी सम्मान सूची में थे। स्ट्रॉस ने इंग्लैंड को दो बार एशेज ट्रॉफी दिलाई है साथ ही टेस्ट में नंबर-1 टीम का दर्जा भी दिलाया था। बतौर कप्तान उन्होंने इंग्लैंड के लिए 51 टेस्ट मैच खेले हैं। वह इंग्लैंड बोर्ड के क्रिकेट निदेशक नियुक्त किए गए थे।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने लिखा है, ‘‘स्ट्रॉस को इंग्लैंड की पुरुष टीम के लिए भविष्य की रणनीति बनाने के लिए बोर्ड में बुलाया गया था ताकि वह एक ऐसा माहौल बना सकें जिसमें इंग्लैंड को विश्व कप का दावेदार माना जाए। इस लक्ष्य को उन्होंने हाल ही में बेहतरीन तरीके से पूरा किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैदान से इतर अगर स्ट्रॉस को देखा जाए तो वह एक बेहतरीन इंसान के तौर पर जाने जाते हैं। इस शानदार सम्मान का पूरे क्रिकेट जगत में जश्न मनाया जाएगा।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button