ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
छत्तीसगढ़

भाजपा प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी ने साधा निशाना, कहा- 38 विधायकों का परफॉर्मेंस बता रहा सरकार किस दिशा में जा रही

रायपुर। कांग्रेस के 38 विधायकों का परफॉर्मेंस बताता है कि सरकार किस दिशा में जा रही है. सभी लोग देख रहे हैं. सही समय में इन्हें सही जवाब मिल जाएगा. हम अपनी पार्टी के संगठन को कैसे मजबूत करें, हमारा ध्यान इसी पर रहेगा. यह बात मिशन 2023 के लिए भाजपा की रणनीति तैयार करने के लिए रायपुर पहुंची प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कही.

सह प्रभारी नितिन नवीन के साथ शनिवार को रायपुर पहुंची डी पुरंदेश्वरी ने एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा में बताया कि आज दुर्ग संभाग के दौरे पर जा रहे हैं, वहां संगठनात्मक चर्चा होगी, इसके बाद आगे की रणनीति बनेगी. उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ तमाम मंत्रियों के दौरे को लेकर कहा कि हम भी दौरा कर रहे हैं, हमारे पार्टी के कार्यकर्ता अच्छे ढंग से काम कर रहे हैं. प्रशासन की असफलताओं को जनता के बीच लेकर जाएंगे, इन्होंने घोषणापत्र में 36 वादे किए गए, जिसे पूरे नहीं किए, यही हमारा मुद्दा रहेगा.

कोरोना काल में बीजेपी ने ही की जनता की सेवा

मंत्री कवासी लखमा के बयान पर डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि कोरोना काल में जनता की सेवा बीजेपी ने ही की. कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक पार्टियां आईसीयू में पड़े हुए थे. पीएम मोदी के नेतृत्व में जनहितैषी काम हो रहे हैं. यहां जितने भी विकास काम हो रहे हैं, सब केंद्र के दिए गए फंड से हो रहे हैं. कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि जनता के लिए उन्होंने क्या किया. गौरतलब है कि मंत्री कवासी लखमा ने कहा था कि बीजेपी राजनीतिक पार्टी है जिन्हें चुनाव से मतलब है लेकिन कांग्रेस जनता की सेवा करती है.

Related Articles

Back to top button