ब्रेकिंग
Gwalior Crime Report: ग्वालियर में दहलीज के भीतर 'लाडली' बेहाल; दहेज हत्या के मामले घटे, लेकिन घरेलू... Khargone News: खरगोन में वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट धंसी; वाहन गुजरते समय कांप रहा है ब्रिज, बड... Crime in Bhopal: राजधानी में खौफनाक वारदात! ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को चाकू से रे... AIIMS News: एम्स से मोहभंग! आखिर क्यों संस्थान छोड़ रहे हैं दिग्गज डॉक्टर्स? जानें इस्तीफे की 5 बड़ी... PM Modi in Bengaluru: "कांग्रेस सत्ता की भूखी है!" बेंगलुरु में पीएम मोदी का वार— कहा, मौका मिलते ही... Shocking Murder: मासूम भतीजे की कातिल निकली बड़ी मम्मी; जान से मारकर कचरे में छिपाया शव, पुलिस ने कि... Sultanpur Crime: पति गया था बेटे-बहू से मिलने, पीछे से बुजुर्ग पत्नी की बेरहमी से हत्या; सुल्तानपुर ... IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस हुए गेंदबाज! दिग्गज राशिद खान ने ऐसे किया शिकार, वीडि... Raja Shivaji Box Office Day 9: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने पकड़ी रफ्तार; दूसरे शनिवार को की जबर... Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर बड़ा आतंकी हमला; फिदायीन धमाके में 3 पुलिसकर्म...
देश

कर्नाटक में 6 लाख गरीब लोगों को मिलेगा सपनों का घर

कर्नाटक में 6 लाख गरीबों को जल्द ही अपने सपनों का आशियाना मिलने वाला है। शुक्रवार को एक बैठक के दौरान सीएम ने अमृत योजना के तहत कुल 6 लाख घरों का निर्माण दिसंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया है। सीएम बसवराज बोम्मई ने अधिकारियों को घरों के निर्माण में तेजी लाने के लिए कहा है। इस योजना के तहत राज्य के गरीबों के घर उपलब्ध कराए जाने हैं।

मुख्यमंत्री बोम्मई ने आज आवास विभाग से संबंधित वर्ष 2022-23 के बजट कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की है। उन्होंने अधिकारियों को तीन महीने के भीतर लाभार्थियों का चयन पूरा करने का निर्देश दिया। बोम्मई ने कहा, “राज्य के विभिन्न हिस्सों में साइटों के वितरण के लिए प्राथमिकता के आधार पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) प्रस्तुत की जाएगी। इस परियोजना के लिए अनुदान चरणों में जारी किया जाएगा और चाबियां सौंपने से पहले कुछ शर्तें रखी जाएंगी। बजट में किसानों के बच्चों के लिए विद्या निधि छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है। इस बार विधवाओं और शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए मासिक पेंशन को बढ़ाया गया है तो वहीं घर के निर्माण के लिए सब्सिडी को 1.75 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दिया है।

Related Articles

Back to top button