ब्रेकिंग
Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र... Sudivya Kumar Sonu Shraddha: गुरुवार को होगा दिवंगत नेता का द्वादश श्राद्ध, प्रशासन ने सुरक्षा और ट्... Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ... Kainchi Dham Connectivity Update: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, काठगोदाम और ज्योलीकोट से जुड़ेगा ... Pithoragarh Lineman Death: शटडाउन लेने के बाद भी पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ... IAS Tukaram Munde Exposes Hospital Bills: 11.50 रुपये का IV सेट 325 में क्यों? मेडिकल कंज्यूमेबल्स क... Yogi Government News: ओपी राजभर और अफसरों के बीच बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रह... Box Murder Mystery Lucknow: बेरहमी से हत्या कर बक्से में ठूंसकर फेंका गया शव, मोहनलालगंज और निगोहां ...
मध्यप्रदेश

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 19 लोग घायल, 8 की हालत गंभीर, नव विवाहिता बेटी को लेने उसके ससुराल जा रहे थे सभी

 हरदा। टिमरनी के पास ट्राली पलटने से 19 लोग घायल हो गए। घायलों में 8 लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ग्राम कोठरा से बेटी की शादी के बाद वापस लेने सोडलपुर आ रहे थे, तभी टिमरनी गांव के बाहर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें करीब 20 से 25 लोग सवार थे, जिसमें से 19 लोग घायल हो गए। घायलों को संजीवनी 108 से टिमरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से 8 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

नर्मदापुरम जिले के ग्राम कोठरा से शादी के बाद लड़की को लेने हरदा जिले के ग्राम सोडलपुर आ रहे ग्रामीणों की ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी गई। ट्राली में सवार 19 लोग घायल हो गए, जिन्हें संजीवनी 108 से टिमरनी के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं 8 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया।

ट्राली में सवार पंकज इवने के अनुसार ग्राम कोठरा से ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर परिजन अपनी नवविवाहिता बेटी को शादी के बाद पहली बार लेने उसकी ससुराल सोडलपुर जा रहे थे। इस दौरान होशंगाबाद हरदा रोड़ पर टिमरनी और ग्राम छिदगांव के बीच ट्रैक्टर ट्राली रोड से नीचे उतर कर पलट गई। ट्रॉली पलटने से उसमें बैठे बच्चे महिला पुरुष घायल हुए है। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Related Articles

Back to top button